Headlines

वीरेन्द्र मिश्रा दतिया के एसपी बनाए गए

वीरेन्द्र मिश्रा दतिया के एसपी बनाए गए
👁️ 297 Views

भोपाल. भोपाल डॉट कॉम
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को दतिया का पुलिस अधीक्षक बनाया है। मिश्रा भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। बता दें दतिया पुलिस अधीक्षक का पद प्रदीप शर्मा का उज्जैन ट्रांसफर होने के बाद से खाली था
कटारिया की पदोन्नति
एक अन्य आदेश में गृह विभाग ने 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विजय कटारिया को महानिदेशक के वेतनमान में पदोन्नत किया है। उनको पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा में ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नति देकर पदस्थापना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *