एमपी.. टॉप फाइव BDC NEWS@ पांच मार्च 2024

एमपी.. टॉप फाइव BDC NEWS@ पांच मार्च 2023

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में बहुजन समाज पार्टी के नेता महेंद्र गुप्ता की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले के एसपी अमित सांघी ने बताया कि गुप्ता को सागर रोड पर एक मैरिज गार्डन के पास सिर में गोली मारी गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस हत्या की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बता दे ईशानगर के रहने वाले महेंद्र गुप्ता ने विधानसभा चुनाव 2023 में बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे एक शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर आए थे।

विदिशा में लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां मत्स्य विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ आरोपी संतोष कुमार दुबे को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस की निरीक्षक नीलम पटवा ने बताया कि लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर फरियादी हरिराम रैकवार की शिकायत की पुष्टि के बाद सहायक संचालक संतोष कुमार दुबे को आज विदिशा में 50,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

एमपी के खंडवा जिले के रामनगर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक बदमाश ने महिला प्रधान आरक्षक बालकी रावत को एक बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल गई, जिसे साथी पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं, कुछ मामलों में वह पहले से फरार चल रहा था।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निशाना साधा है। शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी जैसे दोहरे चरित्र और देश विरोधी चरित्र के लोगों को जनता ने नकार दिया है। मध्य प्रदेश के अंदर राहुल गांधी यात्रा लेकर आए थे। 22 विधानसभा क्षेत्र में गए थे इन क्षेत्रों में कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो गई है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 05 मार्च को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर एक कार्यक्रम में छह नए मेट्रो स्टेशन का भूमिपूजन करेंगे। भोपाल के पुल बोगदा से करोंद तक एलिवेटेड 4.8 किमी मेट्रो लाइन का निर्माण और 6 मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 650 करोड़ रुपये की राशि भी खर्च की जाएगी। नादरा बस स्टेशन से भोपाल रेलवे स्टेशन तक अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन करीब 3.4 किमी में होगी और दो मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 890 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *