नई दिल्ली | बिजनेस डेस्क
BDC News|bhopalonline.org
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को सर्राफा बाजार में सुस्ती देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी, दोनों ही कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के चलते निवेशकों के रुख में आए बदलाव का असर घरेलू बाजार पर साफ दिख रहा है।
MCX पर सोने की चाल
MCX पर आज 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र के मुकाबले करीब 800 रुपये की गिरावट के साथ खुला। पिछले सत्र में यह 1,53,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार सुबह गिरकर 1,52,685 रुपये पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान इसमें लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा और सुबह 9:10 बजे के करीब यह 0.44% की कमजोरी के साथ 1,52,766 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया।
चांदी में ₹1700 की बड़ी गिरावट
चांदी की कीमतों में सोने के मुकाबले ज्यादा नरमी देखी जा रही है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी आज 1,700 रुपये तक की गिरावट के साथ 2,42,515 रुपये प्रति किलो पर खुली। शुरुआती कारोबार में चांदी 2,42,067 रुपये के निचले स्तर तक चली गई थी। बता दें कि बुधवार को चांदी की कीमतें 2.51 लाख रुपये के स्तर को छू गई थीं, लेकिन अब मुनाफावसूली के कारण इसमें सुधार देखा जा रहा है।
दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी बड़ी हलचल रही। पश्चिम एशिया में तनाव और युद्धविराम की अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने जमकर मुनाफावसूली की। इसके चलते चांदी की कीमत 7,800 रुपये घटकर 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं, 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,500 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें…
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

- 1 September 2026 Panchang | मेष से मीन राशिफल और मूलांक 1 से 9 फल

- शटर गिरने का डर… सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी लामबंद, बनाया महासंघ

- मानसून सत्र का हंगामेदार समापन: लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट में स्थगित, राज्यसभा में हल्द्वानी के मुद्दे पर गरमागरम बहस

