मुंबई। बिजनेस डेस्क
BDC News|bhopalonline.org
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई है। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिका-ईरान युद्धविराम की खबरों के बीच निवेशकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए।
बाजार की दमदार शुरुआत
शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 463.38 अंक (0.60%) की बढ़त के साथ 77,095.03 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 110.90 अंक (0.47%) चढ़कर 23,886.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में लिवाली से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।
रुपया कमजोर, कच्चे तेल में उछाल
बाजार की तेजी के बीच मुद्रा बाजार में रुपया थोड़ा कमजोर नजर आया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसे गिरकर 92.71 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 92.66 पर बंद हुआ था। वहीं, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुख है। ब्रेंट क्रूड 96.75 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 98.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
ग्लोबल मार्केट का हाल
एशिया-प्रशांत के बाजारों में आज जबरदस्त मजबूती देखी जा रही है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.18%, जापान का निक्केई 1.78% और हांगकांग का हेंग सेंग 1.11% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी बाजार (वॉल स्ट्रीट) भी बढ़त के साथ बंद हुए थे, जहाँ नैस्डैक में 0.83% की तेजी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें..
- बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की जघन्य हत्या, रेप की आशंका पर थाने के बाहर हंगामा और तोड़फोड़

- नवरात्रि : सिंध जीव सेवा कल्याण समिति बांट रही महाप्रसाद, 11 स्थानों पर सेवा जारी
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा प्रदर्शन

- सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी का सफर

- Saptahik Rashifal 5 to 11 October 2026: जानिए मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

- एशियन गेम्स 2026: भारत का शानदार अभियान 21 गोल्ड और 85 पदकों के साथ समाप्त

- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा




