Headlines

    ग्राउंड रिपोर्ट : चक्काजाम से थमा आगरा-मुंबई हाईवे, पटवारी बोले- ‘यह तो बस ट्रेलर है’

    कांग्रेस ने किसानों के संग किया चक्का जाम कांग्रेस ने किसानों के संग किया चक्का जाम
    👁️ 462 Views

    आगरा-मुंबई हाईवे इंदौर/मुरैना
    BDC News | bhopalonline.org

    मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर सियासत का पारा चरम पर है। कांग्रेस हाइवे पर उतरी है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता आगरा-मुंबई हाईवे पर चक्काजाम के लिए इकट्‌ठे हुए हैं। प्रदेश के अलग-अलग 7 प्रमुख स्थानों पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष इंदौर के पिगडंबर और रोजवास टोल प्लाजा पर आंदोलनकारियों के साथ हैं।

    हाईवे पर ‘ट्रैक्टर’ और ‘नारेबाजी’ का शोर

    गुना में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह खुद ट्रैक्टर चलाकर हाईवे पर पहुंचे हैं। उनके पीछे कार्यकर्ताओं का एक लंबा हुजूम है, जो किसानों के समर्थन में नारेबाजी कर रहा है। पटवारी ने सीधे तौर पर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश का किसान ‘खून के आंसू’ रो रहा है और अगर मोहन यादव सरकार अब भी नहीं जागी, तो अगला पड़ाव मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) का घेराव होगा। जीतू पटवारी ने कहा, “यह तो अभी सिर्फ ट्रेलर है”।

    4 किमी लंबा जाम, जनता बेहाल

    प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर आवागमन पर पड़ा है। शिवपुरी हाईवे पर दोनों ओर लगभग 4 किलोमीटर लंबा जाम लग चुका है, जिसमें हजारों छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। इंदौर बायपास पर भी स्थिति गंभीर है, यहाँ बिना पुलिस अनुमति के कांग्रेसियों ने करीब 1.5 किलोमीटर लंबा जाम लगा दिया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है, लेकिन प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं हैं।

    मुरैना में हादसा और तनाव

    मुरैना-ग्वालियर के बीच बानमौर-निरावली चौराहे पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। यहाँ तेज हवाओं के चलते पुलिस का टेंट अचानक गिर गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। स्थानीय एसपी धर्मराज मीणा ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि ट्रैफिक बाधित किया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर 250 से अधिक जवानों की तैनाती है।

    किसानों की मांगें: क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

    • गेहूं खरीदी: केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्था को तत्काल सुधारा जाए।
    • स्लॉट बुकिंग: बुकिंग में हो रही अनियमितताओं की जांच और दोषियों पर कार्रवाई हो।
    • मुआवजा: खरीदी में देरी की वजह से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए।
    • न्यायसंगत मूल्य: उपज का उचित और पूरा दाम सुनिश्चित हो।

    प्रशासन ने आम जनता की असुविधा को देखते हुए NH-52 और इंदौर (ग्रामीण) क्षेत्र के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू किया है।


    लेटेस्ट अपडेट

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *