भोपाल। क्राइम रिपोर्टर
BDC Nerws | bhopalonline.org
बंगाल का रहने वाला शख्स पाकिस्तानी कागज के नकली नोट भोपाल में खफा रहा था। भोपाल में पुलिस ने जाली नोटों के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने क्षेत्र के सेफिया कॉलेज परिसर से सैफुल इस्लाम नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 1 लाख 40 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला यह आरोपी पिछले दो वर्षों से भोपाल की गुलमोहर कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रहा था और यहीं से अपना अवैध नेटवर्क संचालित कर रहा था।
बंगाल से लेकर आया था नकली नोट
पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वे बेहद चौंकाने वाले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद किए गए जाली नोटों की छपाई पाकिस्तानी कागज पर की गई थी। सैफुल इस्लाम यह खेप पश्चिम बंगाल से लेकर आया था और पुलिस को अंदेशा है कि वह अब तक बाजार में नकली नोटों की एक बड़ी राशि खपा चुका है। आरोपी केवल नोट चलाने तक सीमित नहीं था, बल्कि वह करेंसी चेंज करने और साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने जैसे अवैध कार्यों में भी लिप्त था।
बैंक खातों में मिले संदिग्ध विदेशी ट्रांजेक्शन्र
इस मामले के तार विदेशों से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस को सैफुल के बैंक खातों में संदिग्ध विदेशी ट्रांजेक्शन मिले हैं। अपनी पहचान छिपाने के लिए वह यूनाइटेड किंगडम (UK) की सिम कार्ड का उपयोग करता था और व्हाट्सएप के जरिए संचार करता था। उसके फोन से अमेरिका का आईएसडी (ISD) नंबर भी मिला है, जिससे अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की पुष्टि होती है। पुलिस अब उस मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश में है जिससे सैफुल ने ये नोट लिए थे। इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए भोपाल पुलिस की एक विशेष टीम पश्चिम बंगाल रवाना होने की तैयारी कर रही है।
लेटेस्ट अपडेट
- शेयर बाजार : निफ्टी 23,950 के पार, सेंसेक्स 300 अंक उछला; फिजिक्सवाला और पीसी ज्वैलर पर टिकीं नजरें

- Hamirpur Bridge Collapse: यूपी के हमीरपुर में आंधी से ढहा निर्माणाधीन पुल, मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत

- Bhopal STF Raid : गांधीनगर में STF की बड़ी कार्रवाई, मकान में मिला नशीले कफ सिरप का भारी जखीरा

- MP Weather Update: भोपाल-रीवा समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट

- Gold Silver Price Today : 24 कैरेट गोल्ड ₹1.56 लाख और चांदी ₹2.69 लाख के पार जानें आपके शहर का ताजा भाव

- आज का पंचांग और राशिफल : 29 मई 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे और मूलांक? जानें शुभ मुहूर्त

- CUET UG Revised Exam Dates 2026: सीयूईटी परीक्षा की नई तारीखें घोषित, 31 मई के एडमिट कार्ड जारी

- जून राशिफल 2026: मेष से मीन राशि का संपूर्ण मासिक भविष्यफल | June Monthly Horoscope 2026
