Chhatarpur : गणतंत्र के पर्व पर उमंग, उल्लास और उत्सव का रंग
हाइलाइट्स
- एंजिल पब्लिक स्कूल छतरपुर में मना गणतंत्र दिवस
- निदेशक विपिन अवस्थी, प्राचार्य मंजू अवस्था ने फहराया झंडा
छतरपुर. रिया तिवारी BDC NEWS
एंजिल पब्लिक स्कूल, छतरपुर में गणतंत्र दिवस पर्व देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के संकल्प का अवसर था। झंडावंदन और राष्ट्रगान के बाद बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों में देशभक्ति का उल्लास बिखेरा। समूचा विद्यालय परिसर जन-गण-मन के भाव में रंगा था।
कार्यक्रम की शुरूआत परंपरागत तरीके से हुई। विद्यालय के निदेशक विपिन अवस्थी और प्राचार्य अंजू अवस्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। झंडे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। विपिन अवस्थी ने कहा का गणतंत्र का दिन संविधान के प्रति आदर, सम्मान और अपने अधिकारों के साथ कर्त्तव्य का बोध कराने का दिन होता है। देश की आजादी के बाद एक व्यवस्था देने वाला संवैधानिक ग्रंथ है संविधान। वहीं, प्राचार्या मंजू अवस्थी ने कहा कि देश की आजादी के बलिदानियों को याद करते हुए राष्ट्रीय पर्व पर हमे अपने दायित्व का निर्वहन कर महान राष्ट्र के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए।
यादगार प्रस्तुतियां
रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत मां सरस्वती का आराधना के साथ हुई। इसके बाद जहां देशभक्ति गीतों की प्रभावी प्रस्तुति मंच पर देखने को मिली वहीं लोक संस्कृति का उत्सवी रंग मंच पर बिखरा। केसरिया के लाल, ओ माय फ्रेंड गणेशा, भारत की बेटी, ये वतन.., दिल है हिन्दुस्तानी, वंदेमातरम व कई अन्य प्रस्तुतियों में बच्चों को उत्साह देखते ही बन रहा था।
यह मौजूद रहे
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्य रिया तिवारी, दिनेश सोनी, कल्पना चौरसिया, संस्कृति चंदेल, कमलेश तिवारी, अजय पाठक, अजय चतुर्वेदी, विवेक तिवारी, सुनीता, वन्दना, आस्था, नैन्सी व विद्यार्थी मौजूद रहे।
भोपाल डॉट कॉम, छतरपुर