Headlines

    खबरों का सफरनामा BDC News Bulletin @today

    खबरों का सफरनामा BDC News Bulletin @today
    👁️ 264 Views


    चलिए शुरू करते हैं सफरनामा..
    हम उन खबरों से आपको अपडेट करा रहे हैं, जो आज यानी बुधवार 21 फरवरी 2024 को दिनभर सुर्खियों में रहेंगी। साथ ही वे खबरें जो आपको खबरों की दुनिया से अपडेट कराएंगी।
    चंड़ीगढ़ मेयर मामला… सुप्रीम कोर्ट ने चड़ीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर फैसला सुना दिया है। सब कुछ जो हुआ वह लोकतंत्र का दंभ भरने वालों के लिए चिंता का विषय है. चुनाव अधिकारी ने गड़बड़ भाजपा के केंडीडंट को मेयर बनाव दिया था। कोर्ट ने फैसला पलट दिया है. आम आदमी के मनोज सोनकर मेयर घोषित कर दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि कोर्ट ने लोकतंत्र की रक्षा की है।
    मराठाओं को रिजर्वेशन… आरक्षण को लेकर खबर महाराष्ट्र से है. यहां शिंदे सरकार ने मराठाओं को आरक्षण देने वाले बिल को हरी झंडी दे दी है। मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा, हालांकि बिल को विधान परिषद की मंजूरी मिलना बाकी है। राज्य में 52% आरक्षण पहले से है।

    संदेशखाली मामला… कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली मामले पर पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा, टीएमसी नेता शाहजहां ने लोगों को नुकसान पहुंचाया. उस पर रेप और जमीन हड़पने के आरोप हैं। उसका गिरफ्तार न होना ठीक नहीं है .एक भी आरोप सही है तो आपको जांच करनी चाहिए।’
    सपा के तीन और उम्मीदवार… समाजवादी पार्टी ने तीसरी लिस्ट कर दी है, जिसमें पांच उम्मीदवारों के नाम हैं। कैराना से इकरा हसन, बदायूं से धर्मेंद्र यादव की जगह शिवपाल यादव, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा अभी तक 32 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है।


    राज्य सभा चुनाव…

    गुजरात से जगत प्रकाश नड्डा -भाजपा, गोविंद ढोलकिया- भाजपा, जसवन्त सिंह परमार-भाजपा, मयंक नायक- भाजपा

    राजस्थान से सोनिया गांधी-कांग्रेस चुन्नीलाल गरासिया- भाजपा मदन राठौड़- भाजपा बिहार से धर्मशिला गुप्ता- भाजपा भीम सिंह- भाजपा संजय झा- जनता दल यूनाइटेड संजय यादव- राष्ट्रीय जनता दल प्रो.मनोज झा- राष्ट्रीय जनता दल डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह- कांग्रेस

    मध्यप्रदेश से एल. मुरुगन- माया नारोलिया – भाजपा बंशीलाल गुर्जर- भाजपा बालयोगी उमेशनाथ महाराज -भाजपा अशोक सिंह- कांग्रेस

    छतीसगढ़-राजा देवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा उत्तराखंड- महेंद्र भट्ट भाजपा,

    पश्चिम बंगाल– नदीमुल हक- तृणमूल कांग्रेस, सुष्मिता देव- तृणमूल कांग्रेस, ममता बाला ठाकुर- तृणमूल कांग्रेस, सागरिका घोष- तृणमूल कांग्रेस

    ओडिशा- अश्विनी वैष्णव निर्विरोध चुने गए हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *