Headlines

    Republic Day: कर्तव्य पथ पर कूनो की झलक, चीतों ने बिखेरा जलवा

    Republic Day: कर्तव्य पथ पर कूनो की झलक, चीतों ने बिखेरा जलवा
    👁️ 440 Views


    नई दिल्ली. BDC NEWS
    नई दिल्ली में आयोजित हुए गणतंत्र दिवस समारोह में मध्य प्रदेश की झांकी ‘चीता पुनर्वास परियोजना’ पर आधारित थी। इस झांकी ने वहां बैठे सभी लोगों का मन मोह लिया। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड- 2025 में मध्यप्रदेश की झांकी ‘चीता द प्राइड ऑफ इण्डिया’ की थीम पर केन्द्रित हुई। झांकी में मध्यप्रदेश में चीतों की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना की झलक दिखी।
    बता दें कि इस झांकी में चीते की वापसी की सफलता को खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। झांकी के सामने के हिस्से में दो चीते और उनके छोटे बच्चे नजर आ रहे हैं। बीच में कूनो नदी बह रही है, जो हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है। आसपास हिरण, बंदर और अन्य जानवरों के साथ चीते भी अपने प्राकृतिक घर में खुशी-खुशी रह रहे हैं।
    यह बताता है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैव विविधता के लिए एक बेहतरीन जगह है और यहां चीतों की संख्या बढ़ रही है। पीछे के हिस्से में एक ‘चीता मित्र’ पेड़ के नीचे बैठे हुए दिखाया गया है। वह स्थानीय लोगों को चीतों की रक्षा और संरक्षण के बारे में सिखा रहा है। आखिरी हिस्से में वॉचटावर पर खड़े वनकर्मी और टीम के सदस्य चीतों की निगरानी करते दिखाए गए हैं। यह उनकी मेहनत और इस प्रोजेक्ट की सफलता को दर्शाता है।

    भोपाल डॉट कॉम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *