सुल्तानपुर/लखनऊ|BDC News|bhopalonline.org
ताजा अपडेट…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार को सुलतानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए। 313 में राहुल का बयान दर्ज किया गया। 27 मिनट तक वह जज के समक्ष अपनी सफाई पेश करत हुए कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए मुझ पर साजिशन केस किया गया है। इस संबंध में शीघ्र प्रमाण कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करूंगा। अगली सुनवाई नौ मार्च को होगी। इस दौरान कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी की गई थी। कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। गौरतलब है कि कर्नाटक में एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर राहुल ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के विरुद्ध दीवानी में मानहानि का परिवाद दायर किया था।
कई तारीखों में रहे गायब
- राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को इस मामले में अदालत में पेश हुए थे, लेकिन कई तारीखों पर अनुपस्थित रहे। 1
- 9 जनवरी को भी गैर-हाजिर रहने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया था।
- 26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी इस मामले में अदालत में पेश हुए थे, लेकिन कई तारीखों पर गैर-मौजूद रहे।
लखनऊ में जोरदार स्वागत, फिर सुल्तानपुर रवानगी
राहुल गांधी शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां मौजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई औपचारिक बातचीत नहीं की और हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए सीधे सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।
क्या है पूरा मामला?
- कितना पुराना मामला: यह विवाद करीब 8 साल पुराना है।
- बयान: 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अमित शाह पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी का दावा करती है, उसके अध्यक्ष हत्या के आरोपी हैं।
- मुकदमा: इस बयान से आहत होकर भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था।
- कोर्ट की सख्ती: पिछली सुनवाई (19 जनवरी) में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का कड़ा आदेश दिया था। कोर्ट ने उनके वकील को चेतावनी भी दी थी कि यह आखिरी मौका है।
कोर्ट के बाहर ‘सत्यमेव जयते’ के पोस्टर
सुल्तानपुर कोर्ट परिसर के बाहर आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। समर्थकों ने राहुल गांधी की तस्वीर के साथ ‘सत्यमेव जयते’ लिखे पोस्टर लगाए हैं। आज की पेशी में राहुल गांधी का बयान दर्ज किया जाएगा, जिसे इस कानूनी प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है।
मानहानि केस: राहुल गांधी की कल महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी कोर्ट में पेशी
- विटामिन D की कमी के जानलेवा लक्षण और होने वाला असर

- पीएम की अपील से पहले ‘सेवा सदन’ के डॉक्टर्स ने पेश की मिसाल, कारपूलिंग से बचा रहे ईंधन

- CBSE 12th Result 2026 Out: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% हुए पास, Digilocker और Umang पर ऐसे देखें स्कोरकार्ड

- इडली सांभर रेसिपी: नरम इडली और चटपटा सांभर बनाने की विधि

- Stock Market Today : गिरावट के साथ खुलने के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी रौनक

- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, सोना 9000 और चांदी 17000 रुपये महंगी
