देशधर्म

महाकुंभ.. अब तक 55 करोड़ 45 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज. अजय तिवारी BDC News

महाकुंभ में अब केवल आठ दिन बचे हैं.. श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है. सड़कों पर गाड़ियां रेंग रेंग कर चल रही हैं. संगम में नावों का और संगम आने वाले रास्तों पर लंबा जाम लगा है। पुलिस डायवर्जन में जुटी है। बाहर से आने वाली गाड़ियों को शहर में एंट्री फिलहाल बंद की गई है7 शटल बस और ई-रिक्शा चल रहे हैं। श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने के लिए 10-12 किमी पैदल चलना पड़ रहा है।

अभी तक 55 करोड़ से अधिक ने किया पवित्र स्थान

मंगलवार शाम 6 बजे तक 1.15 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। 37 दिनों में कुल 55.45 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संगम में स्नान किया। वेंकैया नायडू ने संगम में डुबकी लगाई। अभिनेत्री जूही चावला ने भी संगम में डुबकी लगाई। सिंगर शान ने संगम में डुबकी लगाई है।

हम तो चले प्रयाग राज, हर हर गंगे

आस्था का जन सैलाब प्रयागराज में मां गंगा की आराधना कर रहा है। जाम के हालातों के बीच श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। प्रशासन पूरी ताकत से व्यवस्थाओं को बनाने में लगा है। स्टेशन, एयरपोर्ट, सड़क मार्ग फुल हैं। लगा रहा समूचा भारत प्रयागराज की ओर चल पड़ा है। हालातों पर कुछ भी कहा जाए, लेकिन हर हरे गंगे कहने वालों ने कह दिया है हम तो चले प्रयाग राज…

संगम घाट की झलकियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *