Headlines

    संतनगर में शोक: सराफा कारोबारी के बेटे आयुष का निधन

    निधन
    👁️ 286 Views

    संतनगर: BDC NEWS
    नगर के सराफा व्यवसायी प्रेम दादलानी के पुत्र आयुष कुमार दादलानी का दु:खद निधन हो गया है। कुछ दिन पहले हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद, आयुष ने शनिवार को इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। इस हृदयविदारक खबर से पूरे संतनगर में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है।


    मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के आयुष की आकस्मिक मृत्यु से हर कोई स्तब्ध है। उनके निधन की खबर फैलते ही दादलानी परिवार के निवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। व्यापारिक जगत और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग गहरी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।


    युवा आयुष अपने पिता के व्यापार में सक्रिय रूप से सहयोग करते थे। उनका असामयिक जाना परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में हर कोई दादलानी परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे।


    आयुष एयर होस्टेस का कोर्स कर रहे थे, जिसके तीन साल पूरे हो चुके थे। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पंचायत के अध्यक्ष माधू चांदवानी, नंद दादलानी, सराफा के अध्यक्ष नरेश तोलानी, सुरेश संभवानी, जगदीश खानचंदानी, हरीश मनसुखानी, नितिन दादलानी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

    भोपाल डॉट कॉम, संतनगर ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *