Headlines

    Election 2024: पहले चरण के लिए नामांकन शुरू, कहां-कहां भरे जा रहे परचे

    Election 2024
    👁️ 242 Views

    इलेक्शन डेस्क बीडीसी न्यूज
    Election 2024: लोकतंत्र के महापर्व की शुरूआत तो तारीखों के ऐलान के साथ हो गई है। आज यानी 20 मार्च 2024 से पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। 27 मार्च तक परचे जमा होंगे। 12 राज्यों की 102 सीटों के लिए नामांकन होंगे, जिन पर 19 अप्रैल 24 को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में मध्यप्रदेश में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान होगा।

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना बुधवार को जारी हो गई। इसके साथ ही पहले चरण के लिए नामांकन जाम होना शुरू हो गए हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। पहले चरण में 10 राज्यों में मतदान होगा। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 24 है। बिहार में 28 मार्च 24 तक नामांकन होगा। नाम वापस 30 मार्च 24 तक होगा। बिहार में नाम वापसी की तारीख दो अप्रैल 24 है।

    पहले चरण कहां-कहां कितनी सीटों पर डाले जाएंगे वोट देखिए

    • पुडुचेरी, मिजोरम, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड और अंडवार निकोबार में 1-1 सीट।
    • मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में 2-2 सीट।
    • बंगाल में 3, बिहार में 4 महाराष्ट्र-असम, उत्तराखंड में 5-5, मध्य प्रदेश में 6 उत्तर प्रदेश में 8 राजस्थान में 12 और तमिलनाडु में 39 सीट।

    कहां कौन-कौन सी सीटें

    सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा

    कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी।

    श्रीगंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर।

    औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *