लगातार दूसरी बार भाजपा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे वीडी

लगातार दूसरी बार भाजपा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे वीडी

संगठन चुनाव के लिए शुरू नहीं हुई प्रकिया, नड्‌डा बढ़ाएंगे कार्यकाल

ए कुमार. भोपाल

लोकसभा चुनाव तक भाजपा अपनी मौजूदा टीम के साथ आगे बढ़ना चाहती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का कार्यकाल बढ़ाया जाना तय माना जा रहा है। नड्‌डा कार्यकाल बढ़ने के बाद कई राज्यों के अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाएंगे। मध्यप्रदेश में यदि वीडी शर्मा रिपीट हुए तो यह पहली बार होगा, जब कोई नेता लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनेगा।

भारतीय जनता पार्टी में दिसंबर तक चुनाव होना है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया अभी तक शुरू न होने से माना जा रहा है कि नड्‌डा का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा, इसके बाद नड्‌डा कई राज्यों में अध्यक्षों का कार्यकाल भी बढ़ाएंगे। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव टीम वीडी और लोकसभा चुनाव नड्‌डा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मध्यप्रदेश की बात करें तो राज्य में अब तक एक भी नेता  लगातार अध्यक्ष नहीं रहा। वीडी शर्मा का कार्यकाल  फरवरी 2023 तक है। नड्‌डा का कार्यकाल जनवरी 2023 तक है। मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का कार्यकाल फरवरी तक है। चुनाव को लेकर अब तक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। सामान और सक्रिय सदस्य की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है

मिशन 2023 के लिए साल ही बचे हैं इसलिए शर्मा के कार्यकाल का विस्तार कर पार्टी चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ेगी। वैसे पार्टी के अध्यक्ष नड्‌डा और पूर्व अध्यक्ष अमित शाह बूथ संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेश संगठन की पीठ थपथपा चुके हैं।

खास बातें

  • मध्यप्रदेश में दो बार अध्यक्ष बनने वालों में नरेन्द्र सिंह तोमर और नंदू  भैया का नाम है, लेकिन दो कार्यकला में बीच बेक रहा।
  • वीडी शर्मा ने प्रदेश में भाजपा संगठन की कमान उस समय संभाली थी, जब प्रदेश की सत्ता में भाजपा नहीं थी।
  • कमलनाथ सरकार के दौर में भाजपा ने संगठन की कमान शर्मा को सौंपी थी।

अब तक भाजपा अध्यक्ष

सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, शिव प्रसाद चेनपुरिया, लखीराम अग्रवाल, लक्ष्मी कांत पांडे, नंदकुमार साय, विक्रम वर्मा, शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभात झा, सत्यनाराण जटिया एवं राकेश सिंह और वीडी शर्मा।

दो बार बने अध्यक्ष

सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, नरेन्द्र सिंह तोमर।

WhatsApp Image 2022 10 03 at 1.46.18 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *