Headlines

    UP केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे  हाजिर हो, चस्पा किया नोटिस

    UP केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे  हाजिर हो, चस्पा किया नोटिस
    👁️ 132 Views

     

    लखीमपुर खीरी मामले में सियासी दबाव बढ़ने पर सरकार ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे का तलब किया है…. शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के सवालों का वह सामना करेंगे।

    लखनऊ। 07 अक्टूबर 2021 बीडीसी न्यूज ब्यूरो

    लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष क्राइम ब्रांच में तलब किया है। घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर धारा 160 के तहत शुक्रवार सुबह 10 बजे क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यहां उसे जांच कमेटी के सामने अपना पक्ष रखना होगा। मंत्री का घर लखीमपुर के शाहपुरा कोठी इलाके में है।

    लखीमपुर खीरी जा रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला UP बॉर्डर पर सहारनपुर में रोक दिया गया। इससे नाराज कांग्रेसियों ने UP पुलिस का पहला बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने सिद्धू और उनके साथ गए मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विजयेंद्र सिंगला, गुरकीरत कोटली समेत 4 विधायकों को हिरासत में लिया है।

    सिद्धू ने कहा था कि अगर शुक्रवार तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष की गिरफ्तारी नहीं हुई वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस बीच सपा नेता अखिलेश यादव लखीमपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने सबसे पहले मृतक लवप्रीति के परिवार से मुलाकात की। फिर नक्षत्र सिंह के परिवार से मिले। दोनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। अखिलेश यादव ने मृतक पत्रकार रमन के परिजनों से भी मुलाकात की है।

    गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
    लखीमपुर हिंसा के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया और 3 आरोपियों को हिरासत में लिया। लव, कुश और आशीष पांडेय गिरफ्तार किए गए हैं। आशीष मिश्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है। उन्हें समन भी भेजा गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *