Headlines

MP विधानसभा का सत्र 13 से… समय से पहले खत्म भी होगा!

MP विधानसभा का सत्र 13 से… समय  से पहले खत्म भी होगा!
👁️ 143 Views

भोपाल। BDC NEWS
मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 13 से शुरू होकर 17 सितंबर 2022 तक चलेगा। सरकार इस सत्र में अपना प्रथम अनुपूरक पेश करेगी। सत्र में आजीवन कारावास से दंडित बंदियों की रिहाई की अवधि की प्रस्तावित नीति -2022, एंटी गैबलिंग एक्ट (ऑन लाइन गैम्बलिंग के विरूद्ध प्रावधान के साथ) पब्लिक सैफ्टी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े विषय सरकार सदन में रख सकती है। इसके साथ ही अन्य विधायी कार्य भी होंगे। माना जा रहा है कि इस बार सत्र तय समय से पहले खत्म हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश दौरे रहेंगे। इसलिए सत्र की कार्यवाही नियत समय से पहले अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो सकती है।
बता दे MP में पंचदश विधानसभा का यह सत्र पहले 25 जुलाई 2022 से शुरू होने वाला था। सत्र की तिथियों में परिवर्तन के संबंध में मध्यप्रदेश विधान सभा के प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह ने 18 जुलाई 2022 को अधिसूचना जारी कर दी थी । लेकिन नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के चलते आगे बढ़ा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *