कोलकाता/ चैन्नई |
BDC News | bhopalonline.org
भारतीय राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बदलावों वाला रहा। एक ओर जहां पश्चिम बंगाल में दशकों के वैचारिक संघर्ष के बाद भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है, वहीं दक्षिण में तमिलनाडु की सियासत में फिल्मी सितारे विजय ने किंगमेकर बनकर सत्ता के समीकरण बदल दिए हैं। दोनों राज्यों में नई सरकारों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे देश के राजनीतिक मानचित्र पर नए नेतृत्व का उदय हो रहा है।
पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सुवेंदु अधिकारी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 1950 से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जिस विचार को लेकर पार्टी चली थी, आज वह सपना साकार हुआ है। उन्होंने ममता बनर्जी के शासन पर प्रहार करते हुए कहा कि अपराधियों के राजनेता बनने से विकास रुक गया था, जिसे अब सुवेंदु सरकार कुछ ही महीनों में सुधारेगी। सुवेंदु अधिकारी कल सुबह 11 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत एनडीए के दिग्गज नेता शामिल होंगे।
तमिलनाडु: एक्टर विजय का सीएम बनना तय, वामदलों ने दिया समर्थन
दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में भी सत्ता का तख्तापलट तय दिख रहा है। एक्टर विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) को लेफ्ट पार्टियों (CPI और CPIM) का साथ मिल गया है, जिससे विजय का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, VCK भी समर्थन देने को तैयार है। विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतने वाली TVK को बहुमत के जादुई आंकड़े (118) तक पहुंचने के लिए 11 और विधायकों की जरूरत थी। कांग्रेस के 5 विधायकों के पहले ही समर्थन देने और अब वामदलों व VCK के 6 विधायकों के साथ आने से विजय के पास जरूरी संख्या बल पूरा हो गया है। विजय ने लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले राज्यपाल ने स्पष्ट किया था कि 118 विधायकों का लिखित समर्थन मिलने के बाद ही उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
लेटेस्ट अपडेट
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

- 1 September 2026 Panchang | मेष से मीन राशिफल और मूलांक 1 से 9 फल

- शटर गिरने का डर… सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी लामबंद, बनाया महासंघ

- मानसून सत्र का हंगामेदार समापन: लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट में स्थगित, राज्यसभा में हल्द्वानी के मुद्दे पर गरमागरम बहस








