अटकलें: छत्तीसगढ़ के बदलेंगे… सीएम दिल्ली में डेरा

अटकलें: छत्तीसगढ़ के बदलेंगे… सीएम दिल्ली में डेरा
👁️ 198 Views

भोपाल। 18 अक्टूबर 2021 बीडीसी न्यूज ब्यूरो

अपने बूते पर तीन राज्यों में काबिज कांग्रेस किसी भी राज्य में अंदरूनी कलह से नहीं बची है।  पंजाब के बाद अब सीएम बदलने के लिए छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें लगाई जा रही है। दोनों ही राज्यों के नेता दिल्ली में हैं। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सोमवार को फिर  दिल्ली पहुंचे हैं। ढाई साल के फामूले के चलते अब टीएस सिंहदेव को सीएम की कुर्सी पर खुद को देखना चाहते हैं।

इस साल जून माह में भूपेश बघेल सरकार के ढाई साल पूरा होने के बाद से ही टीएस सिंहदेव के समर्थकों ने ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले के तहत सीएम बदलने की मांग उठाना शुरू कर दिया था। कांग्रेस ने दिसंबर 2018 में हुए छत्तीसगढ़ चुनाव में जीत हासिल की थी। उस समय तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *