Headlines

    संभल में होली से पहले सुरक्षा व्यवस्था, मस्जिदों को ढका गया

    sambhal-holi-masjid-security
    👁️ 264 Views

    मस्जिदों पर चढ़ाई तिरपाल, जामा मस्जिद को भी ढका गया; अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

    संभल। BDC NEWS

    होली से पहले ही संभल शांत रहे सके.. पुलिस अलर्ट और एक्शन मोड में है। बुधवार को विशेष वर्ग के इबादत स्थल पर रंग के छींटे न पड़ सकें, प्रशासन ने जुलूस के रास्ते पर पड़ने वाली जामा मस्जिद समेत 10 मस्जिद को तिरपाल से ढकने का फैसला लिया है। फैसले पर काम भी शुरू हो गया है।

    बुधवार को प्रशासन ने जामा मस्जिद के पिछली हिस्से को ढकवाते हुए अन्य मस्जिदों को भी तिरपाल से ढकवाने का काम शुरू कर दिया, जिससे किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके।शुक्रवार को होली मनाई जाएगी, जिसको शांति व सद्भाव पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

    पुलिस की ओर से होली के मौके पर निकाले जाने वाले चौपाई जुलूस मार्ग पर स्थित दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को भी सुरक्षित करने का काम किया है, जिसमें जुलूस मार्ग पर स्थित दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को प्रशासन ने मस्जिदों को तिरपाल से ढकवाने का काम शुरू कर दिया है।

    मस्जिद को तिरपाल से ढका गया

    बुधवार की शाम को नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित जामा मस्जिद के पीछे वाले हिस्से को पुलिस प्रशासन की ओर से तिरपाल से ढकवाने का काम शुरू किया गया। एएसपी श्रीश्चंद, सीओ अनुज चौधरी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर टीम के साथ जामा मस्जिद के पीछे वाले हिस्से की ओर पहुंचे।

    10 और मस्जिदों को ढकवाया जाएगा

    जामा मस्जिद में जाने वाली सीढ़ियों से पूरी दीवार को तिरपाल से ढकने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही चौपाई जुलूस मार्ग पर स्थित करीब 10 अन्य मस्जिदों को भी तिरपाल से ढकवाया जाएगा। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि पूर्व की भांति दूसरे संप्रदाय के धार्मिक स्थलों को ढकवाया जा रहा है। गुरुवार तक सभी मस्जिदों को ढकवा दिया जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *