Headlines

    BJP NEWS: कांग्रेस व अन्य दलों के एक लाख कार्यकर्ता भाजपाई होंगे

    कांग्रेस व अन्य दलों के एक लाख कार्यकर्ता भाजपाई होंगे
    👁️ 176 Views

    भोपाल. BDC NEWS
    शायद ही किसी सियासी दल ने चुनाव के समय दूसरे सियासी दलों के कार्यकर्ताओं को इतनी बड़ा तादाद में ‘अपना’ बनाया हो भाजपा अपने स्थापना दिवस पर आज यानी छह अप्रैल को मध्यप्रदेश में यह करने जा रही है कहा जा रहा है, प्रदेशभर में स्थापना दिवस पर प्रदेश के 64523 बूथों पर कार्यक्रमों में केन्द्र राज्य की योजनाओं को रखने के साथ ‘आओ आपका स्वागत है’ कहा जाएगा।
    भाजपा नेताओं का दावा है कि इन कार्यक्रमों में 1 लाख लोग पार्टी की सदस्यता लेंगे, जिसमें कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं। मुख्य कार्यक्रम भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य बड़े नेता शामिल होंगे।
    दीपक भाजपा में शामिल
    कमलनाथ के करीबी और छिंदवाड़ा से पूर्व विधायक दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने शुक्रवार देर रात पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपक को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा शामिल करवाया।

    छिंदवाड़ा में तोड़फोड़ प्लॉन
    कांग्रेस नेताओं को तोड़ने का भाजपा ने खास प्लॉन बनाया है। छिंदवाड़ा में तो कांग्रेस को चौतरफा तोड़ा है। कमलनाथ के गढ़ को जीतना भाजपा के लिए चुनौती है। कमलनाथ की भी भाजपा में जाने की अटकलें चली थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा क्यों नहीं खुल सके भाजपा में कमलनाथ के रास्ते सार्वजनिक रूप से बता चुके हैं। हालांकि भाजपा ने अपने ही नेता दीपक जोशी को कांग्रेस से वापस लेने से मना कर दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *