Headlines

    अब जियो का नेटवर्क डाउन यूजर्स हो रहे परेशान

    अब जियो का नेटवर्क डाउन यूजर्स हो रहे परेशान
    👁️ 198 Views

    मुंबई। 05 अक्टूबर 2021 बीडीसी ब्यूरो

    फेसबुक, वाट्सऐप और इंस्टाग्राम डाउन रहने के बाद अब रिलायंस जियो का नेटवर्क डाउन है। बुधवार को सुबह नौ बजे से यूजर्स परेशान हैं। ऐसा क्यों हो रहा है, इसे लेकर जियो की ओर से कोई बयान फिलहाल दो बजे तक नहीं आया है।

    रिलायंस जियो का नेटवर्क डाउन हो गया है। नेटवर्क को लेकर बुधवार सुबह करीब 9 बजे से दिक्कतें आ रही हैं, जो अभी तक सही नहीं हुई हैं। इसकी वजह से हजारों जियो ग्राहक परेशान हो रहे हैं। ग्राहक ना तो कॉल कर पा रहे हैं ना ही इंटरनेट चला पा रहे हैं। हालंकि, जियो की तरफ से अब-तक इस मामले में कोई सफाई नहीं आई है।

    देश के अलग-अलग हिस्सों से जियो के नेटवर्क में आ रही दिक्कतों को लेकर शिकायतें आ रही हैं। ये शिकायतें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों से आ रही हैं। जियो के नेटवर्क में आई दिक्कतों के बाद ट्विटर पर कुछ ही मिनटों में #jiodown ट्रेंड करने लगा।

    अभी तक इस हैशटैग के साथ नेटवर्क की शिकायत को लेकर करीब साढ़े 5 हजार ट्वीट हो चुके हैं। जियो से पहले सोमवार देर रात फेसबुक, वाट्सऐप और इंस्टाग्राम भी 6 घंटे के लिए डाउन रहा था। तीन दिन के अंदर ये दूसरा मामला है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *