Headlines

    NEET-UG 2024 : ग्रेस मार्क्स वाले 1563 उम्मीदवारों को फिर देनी होगी परीक्षा, जानिए नहीं दी तो क्या होगा

    NEET-UG 2024 : ग्रेस मार्क्स वाले 1563 उम्मीदवारों को फिर देनी होगी परीक्षा, जानिए नहीं दी तो क्या होगा
    👁️ 209 Views

    BDC NEWS ब्यूरो, नई दिल्ली 13 जून 2024
    NEET-UG 2024 विवादित नीट परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। शनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा है 1,563 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स देने का निर्णय वापस ले लिया गया है। ऐसे उम्मीदवारों को 23 जून को फिर से परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा, जो परीक्षा में सम्मिलित नहीं होंगे। उनका स्कोर ग्रेस अंक हटाकर माना जाएगा। 23 जून को होने वाली परीक्षा का रिजल्ट 30 जून को जारी कर दिया जाएगा। जिससे काउंसिलिंग प्रभावित नहीं होगी
    बता MBBS, BDS और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि गड़बड़ी के आरोपों के आधार पर NEET-UG 2024 को रद्द करने की मांग करने वाली याचिकाओं सहित सभी याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुनवाई होगी। कोर्ट ने NEET-UG 2024 की काउंसलिंग पर रोक लगाने से साफ मना कर दिया है।

    केन्द्र ने कोर्ट को बताया
    केन्द्र सरकार ने भी कोर्ट के सामने अपना बात रखी है। कोर्ट को बताया गया है कि 1,563 से अधिक उम्मीदवारों के परिणामों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की गई, जिसे NEET-UG में शामिल होने के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिए गए ‘ग्रेस मार्क्स’ की समीक्षा का जिम्मा दिया गया। समिति ने 1,563 NEET-UG 2024 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द करने का फैसला लिया है, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। इन छात्रों को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। परीक्षाएं 23 जून को आयोजित की जाएंगी और परिणाम 30 जून से पहले घोषित कर दिए जाएंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *