बड़ी ख़बर

MP…अगले मुख्य सचिव अनुराग जैन होंगे!

भोपाल. भोपाल डॉट कॉम

मध्यप्रदेश का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है, कई नाम लिए जा रहे हैं। दरअसल मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की पारी अगल महा नवंबर 2022 में पूरी हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी जगह 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन ले सकते हैं, जो केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

मंत्रालय में मुख्य सचिव को लेकर नाम की सुगबुगाहट शुरू हो गई। इकलाब सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली विकास प्राधिकरण में पदस्थ अनुराग जैन का नाम सबसे आगे हैं। वह नहीं तो 1989 बैच के अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान सीएस बनाए जा सकते हैं।

मुख्य सचिव का चयन विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते अहम है। वर्ष 2023 में होने वाले प्रदेश विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक तैनाती नए अधिकारी करेंगे। मंत्रालय में यही भी चर्चा है बैंस का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोई संकेत अभी तक नहीं दिए हैं।

वित्त पर अच्छी पकड़

शिवराज सरकार की पसंद अनुराग जैन इसलिए हो सते हैं, क्योंकि वे दो बार वित्त विभाग में रहकर मुख्यमंत्री के साथ काम भी कर चुके हैं। कमलनाथ सरकार ने भी अनुराग जैन को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी थी। वे पहले भी केंद्रीय वित्त मंत्रालय व प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ रहे हैं।

केन्द्र में प्रदेश के  आइएएस

  • -1987 बैच के अधिकारी संजय कुमार सिंह (दिसंबर 2022 में सेवानिवृत्त)
  • – 1985 बैच के अजय तिर्की (दिसंबर 2023 में सेवा निवृत्त)
  • – 1988 बैच के संजय बंदोपाध्याय का कार्यकाल (अगस्त 2024 तक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *