भाजपा में कांग्रेसियों की जॉइनिंग, एक्स एमएलए पारूल आई

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us


भोपाल. BDC NEWS

भाजपा की न्यू जॉइनिंग कमेटी एक्शन में है।

भाजपा की न्यू जॉइनिंग कमेटी एक्शन में है। एक बाद एक धड़ाधड़ कांग्रेस नेताओं को भाजपाई बना रही है। कांग्रेस को ताजा झटका सागर में लगा है, यहां सुरखी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक पारूल साहू ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की विचारधारा में विश्वास जताया है
भाजपा में पारूल की आमद का कार्यक्रम राजधानी भोपाल के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा की न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक नरोत्तम मिश्रा समेत अन्य नेता मौजूद थे। पारूल अकेली भाजपा में नहीं आई हैं। उनकेसाथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शेर सिंह यादव, छिंदवाड़ा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, डॉ. प्रतिभा राजगोपाल भी भाजपा में आए हैं। जनपद सदस्य गैरतगंज रिजवान खान, जनपद सदस्य बेगमगंज वीरेन्द्र सिंह यादव, जनपद सदस्य गैरतगंज दीपक धाकड़, जनपद सदस्य बेगमगंज सुरेश, देवेंद्र, पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र सिंह यादव, मध्यप्रदेश पुलिस कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष बल्लू यादव ने भाजपा की सदस्यता ली है। इसके साथ ही यादव महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह यादव, रायसेन पसमांदा मुस्लिम समाज जिलाध्यक्ष अफरोज अली, बेगमगंज युवा कांग्रेस ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष संदीप यादव व कई अन्य ने भाजपा की सदस्यता ली है। छिंदवाड़ा शासकीय महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शाहिद खान समेत छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, बेगमगंज के कांग्रेसियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश सह-संयोजक संजय वर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को देखकर भाजपा पार्टी में शामिल हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *