Headlines

मोदी और पुतिन ने की फोन पर बात, भारत-रूस साझेदारी मजबूत करने पर बनी सहमति

मोदी और पुतिन ने की फोन पर बात, भारत-रूस साझेदारी मजबूत करने पर बनी सहमति
👁️ 121 Views

नई दिल्ली: BDC News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को फोन पर बातचीत की। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 50% टैरिफ लगाया है। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस के संबंधों को और गहरा करने पर जोर दिया।

पुतिन ने दी यूक्रेन युद्ध की जानकारी

बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन में चल रहे युद्ध की नवीनतम स्थिति के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के रुख को दोहराया। पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन के साथ बहुत अच्छी और विस्तृत बातचीत हुई। मैंने यूक्रेन पर नवीनतम घटनाक्रम साझा करने के लिए उनका धन्यवाद किया।”

पुतिन को भारत आने का न्योता

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को इस साल के अंत में होने वाले वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया। यह निमंत्रण इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के मॉस्को दौरे के ठीक बाद आया है। डोभाल ने गुरुवार को पुतिन से मुलाकात कर भारत की ओर से उन्हें निमंत्रण दिया था, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया था।

इस बातचीत से भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है, खासकर तब जब अमेरिका टैरिफ के जरिए भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।

Tools

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *