Headlines

    G20 समिट: US बायकॉट के बावजूद साउथ अफ्रीका घोषणा पत्र सर्वसम्मति से मंजूर

    G20 समिट: US बायकॉट के बावजूद साउथ अफ्रीका घोषणा पत्र सर्वसम्मति से मंजूर
    👁️ 286 Views

    सार... G20 की अगली मेजबानी, 2026 में अमेरिका को मिलनी है, लेकिन ट्रम्प की अनुपस्थिति के कारण रामफोसा आज G20 की अगली अध्यक्षता ‘खाली कुर्सी’ को सौंपेंगे। दक्षिण अफ्रीकी अध्यक्ष ने अमेरिकी अधिकारी को मेजबानी सौंपने के प्रस्ताव को भी नकार दिया।

    जोहान्सबर्ग.BDC News

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बहिष्कार के बावजूद, G20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन सभी सदस्य देशों ने मेजबान साउथ अफ्रीका द्वारा तैयार किए गए घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका के अनुपस्थित होने के बावजूद अंतिम बयान पर सभी देशों का सहमत होना बेहद जरूरी था।

    G20 की अगली मेजबानी, 2026 में अमेरिका को मिलनी है, लेकिन ट्रम्प की अनुपस्थिति के कारण रामफोसा आज G20 की अगली अध्यक्षता ‘खाली कुर्सी’ को सौंपेंगे। रॉयटर्स के अनुसार, दक्षिण अफ्रीकी अध्यक्षता ने अमेरिकी अधिकारी को मेजबानी सौंपने के प्रस्ताव को भी नकार दिया।

    मोदी ने पुराने मॉडल पर पुनर्विचार की अपील की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट के पहले दो सत्रों को संबोधित करते हुए वैश्विक चुनौतियों पर भारत का नजरिया रखा। उन्होंने पुराने डेवलपमेंट मॉडल के मानकों पर पुनर्विचार करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा..

    “आज के ग्लोबल विकास मॉडल के पैरामीटर्स ने बड़ी आबादी को रिसोर्स से वंचित किया है और प्रकृति के दोहन को बढ़ावा दिया है। पुराने डेवलपमेंट मॉडल ने रिसोर्स छीने, इसे बदलना जरूरी है। अफ्रीकी देशों पर इसका असर सबसे ज्यादा दिखता है।” दूसरे सत्र में, पीएम ने भारत के श्री अन्न (मोटा अनाज) के महत्व, जलवायु परिवर्तन, G20 सैटेलाइट डेटा पार्टनरशिप और डिजास्टर रिस्क रिडक्शन जैसे विषयों पर बात की।

    पीएम मोदी द्वारा प्रस्तुत 3 प्रमुख पहल

    पीएम मोदी ने G20 मंच पर तीन महत्वपूर्ण वैश्विक पहलें पेश कीं:

    1. वैश्विक पारंपरिक ज्ञान भंडार (Global Traditional Knowledge Repository): इसका उद्देश्य दुनिया के लोक ज्ञान, पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और सामुदायिक प्रथाओं को एक मंच पर लाना है।
    2. अफ्रीका स्किल इनिशिएटिव: इस पहल का लक्ष्य अफ्रीकी युवाओं के लिए कौशल विकास, ट्रेनिंग और रोजगार के नए अवसर बढ़ाना है।
    3. ड्रग–टेरर नेक्सस के खिलाफ इनिशिएटिव: प्रधानमंत्री ने इसे अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह पहल ड्रग तस्करी, अवैध पैसों का नेटवर्क और आतंकवाद की फंडिंग को रोकने के लिए सदस्य देशों के वित्तीय, सुरक्षा और शासन तंत्र को एकजुट करेगी।

    UNSC विस्तार और दिल्ली घोषणा-पत्र की सराहना

    इस G20 समिट में दिल्ली में 2023 में आयोजित 18वें जी-20 के घोषणा-पत्र की सराहना की गई। इस घोषणा-पत्र के प्रमुख बिंदुओं (महिला सशक्तिकरण, जलवायु परिवर्तन फंड और डिजिटल लिटरेसी) की समीक्षा कर नए फैसले किए गए। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का विस्तार कर भारत को भी स्थायी जगह दिए जाने का एक प्रस्ताव पारित किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *