Headlines

    Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में अब भाजपा का राज, रेखा गुप्ता ने ली सीएम की शपथ, छह मंत्री

    Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में अब भाजपा का राज, रेखा गुप्ता ने ली सीएम की शपथ, छह मंत्री
    👁️ 231 Views

    नई दिल्ली.BDC News

    Delhi CM Oath Ceremony : 27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में भाजपा का राज कायम हो गया है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली के रामलीला मैदान में सीएम पद और गोपनीयता की शपथ ली। रेखा दिल्लीकी नौवीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं है। उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उनके साथ छह कैबिनेट मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री के रूप में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्रराज और कपिल मिश्रा ने शपथ ली है।मंत्रिमंडल के गठन में पूर्वांचल, पंजाबी, ब्राह्मण और दलित चेहरों को ध्यान में रखा गया है।

    शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, एनडीए घटक दलों नेता मौजूद रहे।

    रेखा सरकार की चुनौतियां

    01. यमुना की सफाई
    रेखा गुप्ता के सामने पहली चुनौती तो यमुना की सफाई का है। दरअसल, बीजेपी ने चुनाव के दौरान यमुना की सफाई का वादा किया था। चुनाव के दौरान यमुना की पानी को लेकर राजनीति भी खूब हुआ था। बीजेपी के जीत का कारण भी सबसे बड़ा यमुना की सफाई ही रहा है।

    02. आयुष्मान भारत योजना
    केंद्र सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना लागू किया था जिसे तत्कालीन केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में लागू नहीं किया था और तर्क दिया था कि दिल्ली सरकार की हेल्थ योजना केंद्र सरकार की इस योजना से बेहतर है।

    03. महिलाओं से 2500 देने का वादा
    बीजेपी के सबसे बड़े चुनावी वादों में से एक 8 मार्च तक महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा भी है। पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं के 2,500 रुपये देने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा था कि, यह गारंटी पूरी होगी क्योंकि यह मोदी की गारंटी है। पीएम ने कहा था कि इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर महिलाओं के खाते में पैसे आने लगेंगे।

    04. डीटीसी बसें
    बीजेपी लंबे समय से डीटीसी बसों को लेकर आप पर आरोप लगाते आ रही है कि पिछले 10 साल में डीटीसी के बेड़े में एक भी नई बस नहीं खरीदी गई।

    भोपाल डॉट कॉम डेस्क,

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *