भोपाल में पुलिस-भाजपाइयों ने नहीं जलाने दिया कांग्रेसियों को सीएम का पुतला

भोपाल में पुलिस-भाजपाइयों ने नहीं जलाने दिया कांग्रेसियों को सीएम का पुतला
👁️ 176 Views

करोड़पति कांस्टेबल को जमानत मिलने पर गुस्सा

बैरागढ़ में मेन रोड पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

भोपाल. BDC NEWS
परिवहन विभाग के करोड़पति पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को जमानत मिलने के बाद पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को बैरागढ़ में इंदौर-भोपाल हाईवे के चंचल चौराहे पर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की। पुलिस और भाजपाइयों ने कांग्रेसियों को पुतला नहीं जलाने दिया। प्रदर्शन के बीच में भाजपाइयों के आने पर कांग्रेसी शिकायत करने थाने पहुंचे।


कांग्रेस दोपहर करीब 12 बजे पुतला जलाने मेन रोड के चंचल चौराहे पर जुटे। पुलिस बल मौके पर मौजूद था। जैसे ही कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारण के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए पुतला जलाने की कोशिश की, पुलिस ने पुतला छीन लिया। पुतले की छीना झपटी में भाजपा मंडल के नेता भी कूंद पड़े। मंडल अध्यक्ष मनीष बिनवाल और सूरज यादव ने पुलिस के साथ कांग्रेसियों के हाथ से पुतला छीना। पुतला जलने के वजह टुकड़े-टुकड़े हो गया। पुलिस ने कांग्रेसियों को पुतले से दूर करने एक दो लाठियां भी चलाईं।

भाजपाइयों पर सवाल
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारण ने कहा विरोध प्रदर्शन हमारा अधिकार है। पुलिस का प्रदर्शन से निपटना काम है, लेकिन जिस तरह भाजपाई पुतला छीन रहे थे, यह ठीक नहीं। उन्हे न रोकना पुलिस की नाकामी है। ऐसा लग रहा था पुलिस का काम भाजपा नेता कर रहे थे। भविष्य में ऐसा किया तो भाजपा एक भी प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। हम भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर कराएंगे।

कानून का मसला है
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष बिनवानी ने कहा, कोई प्रदेश के मुखिया का पुतला जलाएगा और हम चुप रहेंगे। ऐसा नहीं होगा। जहां तक सौरभ शर्मा का मसला है तो कानून अपना काम कर रहा है। जमानत मिलना न मिलना अदालत का मसला है।

ऐसा कुछ नहीं हुआ

एसीपी आदित्य राज सिंह ने कहा, भाजपाई-कांग्रेस में कोई टकराव नहीं हुआ। कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन करने जुटे थे। पुतला जलाने की कोशिश की थी।

प्रदर्शन में शामिल हुए
अशोक मारण, ब्लॉक अध्यक्ष व पार्षद, उप ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी व अन्य कांग्रेसी शामिल हुए।

भोपाल डॉट कॉम, रवि कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *