Headlines

    CBSE Result 2024 : 12th का 87.98% 10th का 93.60% आया नतीजा, results.cbse.nic.in पर करें चैक

    CBSE Result 2024 : 12th का 87.98% 10th का 93.60% आया नतीजा, results.cbse.nic.in पर करें चैक
    👁️ 264 Views

    Digilocker CBSE Result 2024 : सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार कक्षा 12वीं में बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।  12वीं में लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है।

    सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा में 1,16,145 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, जो उत्तीर्ण हुए कुल छात्रों का 7.16 प्रतिशत है।

    12th Result 2024: क्षेत्रवार प्रतिशत  

    • त्रिवेन्द्रम- 99.91%
    • विजयवाड़ा- 99.04%
    • चेन्नई- 98.47%
    • बेंगलुरु- 96.95%
    • दिल्ली पश्चिम- 95.64%
    • दिल्ली पूर्व- 94.51%
    • चंडीगढ़- 91.09%
    • पंचकुला- 90.26%
    • पुणे- 89.78%
    • अजमेर- 89.53%
    • देहरादून- 83.82%
    • पटना- 83.59%
    • भुवनेश्वर- 83.34%
    • भोपाल- 82.46%
    • गुवाहाटी- 82.05%
    • नोएडा- 80.27%
    • प्रयागराज- 78.25%

    93.60% रहा 10वीं का रिजल्ट

    10वीं के छात्रों की मार्कशीट डिजिलॉकर पर अपलोड कर दी गई है। छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 93.60 फीसदी रहा है। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के नतीजे आज ही जारी किए हैं। 12वीं के मुकाबले 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक है

    CBSE 10th 12th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

    • सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
    • यहां 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए तीन सर्वर लिंक उपलब्ध होंगे।
    • किसी भी एक लिंक पर क्लिक करें।
    • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
    • सबमिट पर क्लिक करें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *