Headlines

    उपचुनाव : विजय संकल्प ध्वज बना BJP का झंडा

    उपचुनाव : विजय संकल्प ध्वज बना BJP का झंडा
    👁️ 264 Views

    भोपाल। 10 अक्टूबर 2021 बीडीसी ब्यूरो

    बीजेपी ने दशहरा के दिन 15 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में विजय संकल्प ध्वज यानी पार्टी का झंडा फहराएगी।  BJP चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक यह फैसला उपचुनाव को देखते हुए लिया गया। बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत सभी नेता विजय संकल्प भगवा ध्वज फहराएंगे। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजन में केंद्रीय नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

    यह भी तय हुआ

    • नवमी के दिन हर बूथ पर लाड़ली लक्ष्मी का पाद पूजन किया जाएगा।
    • केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
    • किसानों से संपर्क कर भाजपा नेता किसानों को किसान कल्याण, सम्मान निधि, शून्य प्रतिशत पर ब्याज जैसी योजनाओं की जानकारी देंगे।
    • बैठक में तय किया गया कि पिछड़ा वर्ग को आरक्षण की स्थिति जनता के बीच स्पष्ट की जाएगी। कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया जाएगा।
      बीजेपी त्योहारों के दिनों में कन्या पूजन और सीनियर नेताओं का सम्मान करेगी।
    •  21 अक्टूबर को जन संघ के स्थापना दिवस पर मंडल स्तर पर संगोष्ठी की जाएगी।
    • जनसंघ के समय से पार्टी का काम कर रहे सीनियर नेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *