पटना। पॉलिटिकल रिपोर्टर
BDC News | bhopalonline.org
बिहार की सियासत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेआज यानी मंगलवार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके साथ ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। पटना के गलियारों में हलचल तेज रही और ‘एक अणे मार्ग’ से लेकर ‘राजभवन’ तक सुरक्षा का सख्त पहरा रहा।
नीतीश की आखिरी कैबिनेट और इस्तीफा
तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह 11 बजे लोकभवन में अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस औपचारिक बैठक के ठीक बाद वे राजभवन जाकर राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को अपना त्याग पत्र सौंपा नीतीश कुमार ने स्वयं पूरी प्रक्रिया की निगरानी की थी, ताकि सत्ता का हस्तांतरण बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
निशांत कुमार के नाम पर चर्चा तेज
राजनीतिक हलकों में सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर है। सोमवार को हुई जदयू कोर टीम की बैठक में निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि अंतिम फैसला निशांत की स्वयं की सहमति पर निर्भर करेगा। यदि वे तैयार होते हैं, तो बिहार की राजनीति में यह एक बड़ा टर्निंग पॉइंट होगा।
शिवराज सिंह चौहान चुनेंगे नया नेता
भाजपा की ओर से पर्यवेक्षक बनाए गए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह पटना पहुँचे। दोपहर 2 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें भावी मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर एनडीए के सभी घटक दलों (जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो) की संयुक्त बैठक होगी, जहाँ भाजपा द्वारा चुने गए नेता को एनडीए का सर्वसम्मत नेता घोषित किया जाएगा।
शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम मोदी
नई सरकार का शपथ ग्रहण बुधवार सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने की पूरी संभावना है। राजभवन सचिवालय ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है, और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पटना के वरीय अधिकारियों को तैनात किया गया है।
आज का घटनाक्रम (मिनट-दर-मिनट)
- 11:00 AM: नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक।
- 11:30 AM: राजभवन में मुख्यमंत्री का इस्तीफा।
- 02:00 PM: भाजपा विधायक दल की बैठक (नेता का चयन)।
- 04:00 PM: एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक और नए सीएम का ऐलान।
- 05:00 PM: राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करना।
- खबर अपडेट हो रही है…
लेटेस्ट अपडेट…
- विटामिन D की कमी के जानलेवा लक्षण और होने वाला असर

- पीएम की अपील से पहले ‘सेवा सदन’ के डॉक्टर्स ने पेश की मिसाल, कारपूलिंग से बचा रहे ईंधन

- CBSE 12th Result 2026 Out: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% हुए पास, Digilocker और Umang पर ऐसे देखें स्कोरकार्ड

- इडली सांभर रेसिपी: नरम इडली और चटपटा सांभर बनाने की विधि

- Stock Market Today : गिरावट के साथ खुलने के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी रौनक

- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, सोना 9000 और चांदी 17000 रुपये महंगी

- IMD Heatwave Alert: देश में गर्मी का तांडव, 18 मई तक लू और भीषण गर्मी की चेतावनी

- 13 मई 2026 पंचांग, राशिफल और मूलांक फल: जानें अपना आज का भाग्य
