Headlines

    विष्णु दत्त के सामने खजुराहो में इंडी की चुनौती खत्म, सपा की मीरा का फार्म निरस्त

    big-news-from-khajuraho-regarding-vd
    👁️ 231 Views

    पन्ना. BDC NEWS
    लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के सामने चुनाव में उतरीं इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के साथ मजाक बताया है। कांग्रेस ने यह सीट समाजवादी पार्टी को दी थी।
    खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया है। इंडी गठबंधन की ओर से मध्यप्रदेाश में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस ने खजुराहो सीट दी थी। बताया जा रहा है कि नामांकन फार्म पर हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली के चलते पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने निरस्त नामांकन कर दिया है।
    नामांकन निरस्त होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ये लोकतंत्र के साथ मजाक है जनता के वोट के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। पटवारी ने कहा कांग्रेस पार्टी, इंडी गठबंधन और समाजवादी पार्टी इसका विरोध करेगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *