Bhopal Lok Sabha seat : भाजपा राज में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार मप्र में: कांग्रेस

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज भोपाल, सागर गुना में कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुये


भोपाल, BDC NEWS
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता आज भोपाल, सागर और गुना में कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश अरूण श्रीवास्तव, गुड्डू राजा बुंदेला और राव यादवेन्द्र सिंह द्वारा नामांकन दाखिल करने के दौरान नामांकन रैली में शामिल हुये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित उक्त नेतागण सर्वप्रथम भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी अरूण श्रीवास्तव की नामांकन रैली में शामिल हुये, तत्पश्चात नेतागण सागर और गुना में कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में पहुंचे। पटवारी ने कहा कि भाजपा राज में युवा, महिला और किसान परेशान हैं, वहीं आदिवासियों पर यदि अत्याचार हो रहे हैं तो सबसे ज्यादा मप्र में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों से किये वादों को पूरा क्यों नहीं कर रही है, क्यों उन्हें धान और गेहू का 2700 और 3100 रूपये समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा है? लाड़ली बहनों के लिए 3000 रूपये महीने कब देगी सरकार। रसोई गैस का सिलेण्डर 450 रूपये का कब होगा? भाजपा सरकार जनता से किये इन सब वादों पर अमल करें।


जनता के साथ धोखा किया

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कहा कि प्रदेश की देश की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में जनता के साथ धोखा किया है। चाहे महिलाओं पर अत्याचार की बात हो, युवाओं की शिक्षा, रोजगार की बात हो या फिर किसानों के सम्मान की बात हो सभी के हितों पर कुठाराघात किया है।
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस पार्टी के नेताओं के यहां ईडी, आईडी के छापे डलवाकर उन्हें डराने-धमकाने का काम रही है। भाजपा की सोच देश में विकास नहीं विनाशकारी साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *