बैरागढ़ में गुटखा कारोबारी पर जीएसटी की रेड

बैरागढ़ में गुटखा कारोबारी पर जीएसटी की रेड

BDC NEWS ,भोपाल। संतनगर में एक गुटखा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी का छापा पड़ा है। कारोबार में जीएसटी चोरी की शिकायत पर कार्रवाई की गई। जीएसटी विभाग के अफसर दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

AVvXsEja30aCREA9vSy1ZTavhJQXvskwhl7jqwM3Ui M6O QNBaPXG3CYIV eCzioUKmtzYyjYHmZLxtuLNs8OVUKPQ6RgXdt2OZmhp23sBFU5H1kkadSU LL5JmnVM2F9KbTLz4S x1S2 cSYG1mx60YMteHN8o6YDqEVSe rVvR1Zew fLjEWA2 fORcWd=w400 h300

उपनगर मेन रोड़ पर कृष्णा पान मसाला की दुकान हैं, जिसमें दोपहर 12 बजे टीएसटी अफसर पहुंचे हैं। सहायक आयुक्त सुनील बागर के नेतृत्व मेंं कार्रवाई चल रही है। शुरूआत कार्रवाई में जीएसटी की चोरी के लिए माल मंगाने में खेल का खुलासा होने की बात कही जा रही है। जीएसटी अमले का कहना है की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। दुकान संचालक नाम राजकुमार लालवानी बताया जा रहा है। दुकान से करोड़ों का कारोबार किया जाता है।

छाप मार रहे अधिकारियों का कहना है कि व्यापारी बिल उपलब्ध नहीं करा पा रहे है। छापे में जिन कंपनियों से माल आता है, वहां से बिना जीएसटी के माल बड़ी मांगाए जाने की जानकारी मिली है। जीएसटी की कार्रवाई से संतनगर के व्यापारियों में हडकंप मचा हुआ है। बता दे बीते दिनों संतनगर में बर्तन और कपड़ा के कारोबारियों की दुकानों पर जीएसटी के छापे लगे थे।

AVvXsEhOqsC2dZsZZVpRRkrs3rMBfJMIuF99gYIP0F9SUBBKub85cWLFGukFZV2sbTOpi1M4V9KrcL2BfhcmOk1R9rZrqIAOqOhXYqKS8VB vzYJLUmGCbtBt3EOulUpQxbTmCtm03swV7AL3nL8 V2uMeqNQDooDwJuaIWqSn XCwVBXwJs0VcaSrVTbnH=w400 h225
AVvXsEja30aCREA9vSy1ZTavhJQXvskwhl7jqwM3Ui M6O QNBaPXG3CYIV eCzioUKmtzYyjYHmZLxtuLNs8OVUKPQ6RgXdt2OZmhp23sBFU5H1kkadSU LL5JmnVM2F9KbTLz4S x1S2 cSYG1mx60YMteHN8o6YDqEVSe rVvR1Zew fLjEWA2 fORcWd=w400 h300
AVvXsEhykdxBXTFKPkRgsTR8UKxJKk 0ox zySrzWLqpNTcE dEGDwWl ELXu60M9Au2AnKdGgEnrqlo8qO4qHYXgpfxRgxueNWl90Z3W1QOMRndqwxtD34UxEUomzVWZPp2C3H0O wTC2hKOXioYYe8NNMbj7 rxAnF5i1tL U57aocSEqOW9ziZlpvJE=w247 h400

अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी,कि बैरागढ़ और भोपाल सहित उसके उपनगरों में गुटखा करोबारी बगैर बिल के कारोबार करते है और टैक्स की चोरी करते है। शिकायत के आधार पर टीमो का गठन उच्च अधिकारियों द्वारा किया गया और इसके बाद इस छापा मार कार्रवाही को अंजाम दिया गया।
स्टॉक,बिल और अकाउंट की होगी जांच

अधिकारियों की इस कार्रवाही के बाद जहां हडक़ंप बन गया,वहीं अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी कार्रवाही में व्यापारी के स्टॉक,बिल,अकाउंट सेल पर्चेस के डिटेल की बारीकि से जांच की जाएेगी और इसमें देखा जाएेगा की कितनी चोरी व्यापारी ने की है,इसके बाद आगे की कार्रवाही की जाएेगी।
जीएसटी स्टॉक और बगैर जीएसटी स्टॉक की जांच

जहां जहां छापे मार कार्रवाही हुई है उस कार्रवाही के दौरान अधिकारी इस बात को देखा की व्यापारी ने कितना मॉल जीएसटी से खरीदा है और कितना माल बगैर जीएसटी के।क्यों कि जब भी किसी फैक्ट्री से माल बेचा जाता है तो फैक्ट्री संचालाक जीएसटी दे रहा है यहां नहीं पहले तो यह देखा जाता है और इसके बाद जो व्यापारी माल खरीद रहा है वह जीएसटी पेड कर रहा है यहां नहीं। दोनो के मिलान के बाद ही इस तरह की छापे मार कार्रवाही को अंजाम दिया जाता है। बता दे बीते दिनों संतनगर में बर्तन और कपड़ा के कारोबारियों की दुकानों पर जीएसटी के छापे लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *