Headlines

MP में स्टूडेंट्स को लैपटॉप के 25 हजार देगी सरकार

MP में स्टूडेंट्स को लैपटॉप के 25 हजार देगी सरकार
👁️ 297 Views

राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में 91 हजार से स्टूडेंट‌स को तीन अक्टूबर को राशि दी जाएगी… मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राशि का वितरण करेंगे।

भोपाल। भोपाल डॉट कॉम
यह खबर 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के काम की खबर है। राज्य सरकार लैपटॉप के लिए राशि ट्रांसफर करने वाली है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार तीन अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षा मंडल (mp board) से 12 की परीक्षा में 75% या उससे अधिक नंबर लाने वाले स्टूडेंट‌्स को 03 अक्टूबर को भोपाल में 25 हजार रूपए लैपटॉप के लिए दिए जाएंगे। बच्चों को अपने स्कूलों में जाकर बैंक पासबुक की फोटो कॉपी जमा करनी होगीl
लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया है कि तीन अक्टूबर को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर समारोह आयोजित कर लैपटॉप के लिए राशि का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साल 2021-22 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले अशासकीय और शासकीय वद्यालयों के स्टूडेंट‌्स को राशि का वितरण करेंगे।
91 हजार बच्चों को लैपटॉप
ऐसे विद्यार्थियों की संख्या 91हजार617 है। 26 सितंबर तक जिला शिक्षा अधिकारी बैंक एकाउंट की जानकारी उपलब्ध कराऐंगे। आयोजन स्थल तक आने और लौटने की व्यवस्था सरकार के स्तर पर की जा रही है। बता दे मध्यप्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थियों को मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का सालों से क्रियान्वयन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *