Headlines

    अप्रैल से ऑनलाइन हो सकती है एमपी बोर्ड परीक्षा

    अप्रैल से ऑनलाइन हो सकती है एमपी बोर्ड परीक्षा
    👁️ 374 Views

    भोपाल 4 जनवरी 2021, बीडीसी न्यूज

    एमपी बोर्ड की हाई स्कूल हायर सेकंडरी  की परीक्षाएं अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी, जो मई तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन परीक्षाएं भी करा सकता है। सोमवार बोर्ड की बैठक में  परीक्षाओं को लेकर चर्चा हुई।

    सत्र 2020-21 से बोर्ड परीक्षा देने वाले दसवीं व बारहवीं के स्टूडेंट‌स के लिए यह ख्बर है। बोर्ड ने तय किया है कि इस साल पूरक परीक्षाएं नहीं होगी, दो मुख्य परीक्षा ली जाएगी। श्रेणी सुधार के लिए स्टूडेंट को अगले साल का इंतजार नहीं करना होगा,। वह दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकता है। यानी कोई स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा में फेल हो गया तो 3 माह बाद वह दोबारा परीक्षा दे सकता है।

    बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया, सचिव उमेश कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक बलवंत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल की समिति का गठन किया जा चुका है। समिति गठित होने के बाद बोर्ड की साधारण सभा की पहली बैठक हुई। इसमें मंडल की परीक्षा, वित्त संबंधित अन्य बिंदुओं का अनुमोदन कराया गया। इसके अलावा महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया गया।

    बोर्ड ने तय किया है कि अब मार्कशीट पर सप्लीमेंट्री नहीं लिखा होगा या किसी फेल विषय के सामने स्टार नहीं लगेगा। बोर्ड ने मुख्य परीक्षा मई तक और दूसरी परीक्षा जुलाई में कराने का निर्णय भी लिया गया है। स्टूडेंट को यह विकल्प दिया गया है कि अगर उसके मुख्य परीक्षा में कम अंक आए हैं तो वह सभी विषयों की परीक्षा भी दोबारा दे सकता है। यदि वह सिर्फ एक या दो विषय में फेल है तो वह चाहे तो दूसरी परीक्षा में उसी विषय की परीक्षा में शामिल हो सकता है। अगर वह सभी विषयों की परीक्षा देना चाहे तो दे सकता है। जिस परीक्षा में अधिक अंक मिलेंगे, उसे मान्य किया जाएगा। उसी साल रिजल्ट में सुधार आ जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *