Headlines

    Today Gold rate in India :15th April 2024: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर 73000 के पार

    Today Gold, Silver Price in India
    👁️ 154 Views

    BDC NEWS

    Today Gold rate in India :

    Today Gold, Silver Price in India : आने वाले दिनों वैश्विक हालातों के चलते (ईरान-इजराइल) धातुओं में आसमानी उछाल आएगा। आज यानी 15 अप्रैल 2024 को देश में सोना और चांदी की कीमतों में चढ़ाई देखने को मिली है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73, 174 रुपए पहुंच गई जबकि चांदी का रेट 83,819 रूपए प्रति किलो हो गया।

    जाने कब 46 हजार तोल था सोना | Gold rate

    साल 2021 में 14 अप्रैल का सोने का 46,093 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी 66,040 रुपये प्रति किलो थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,726 डॉलर प्रति औंस चल रहा था. चांदी का भाव बगैर खास बदलाव के 24.89 डॉलर प्रति औंस था।

    साल 2020 में सोना का रंग

    7 अगस्त 2020 को सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 56,200 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था. सोने का यह रेट ऑल टाइम हाई पर था, जिसमें 2021 में गिरावट दर्ज की गई थी। 46, 375 रुपये हो गया था जो ऑल टाइम हाई से 10,000 रुपये सस्ता हुआ था। अप्रैल माह में सोने के भावों में रिकवरी आते हुए देखी गई है.

    हॉल मार्क जरूर देंखे

    सरकार ने 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं। इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है। 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है, लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं। ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *