Headlines

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी के भाव में मामूल गिरावट

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी के भाव में मामूल गिरावट
👁️ 198 Views

बिजनेस डेस्क बीडीसी न्यूज
Gold-Silver Price Today 27 March 2024:
सराफा बाजार का मिजाज उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है। आज यानी बुधवार 27 मार्च 2024 को सोने के रेट में उतार देखी जा रही है। चांदों के रेट स्थिर हैं। 22 सोने की कीमत 61,390 रुपये है, जबकि बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 66,960 रुपये हैं।
27 मार्च को चांदी की कीमत में 300 रुपये प्रति किलो की कमी देखी आई है। बाजार में चांदी का भाव 77,600 रुपये हो गया है, जो 26 मार्च को 77,900 रुपये था. 25 मार्च को इसका भाव 77,800 रुपये था।

सोना-चांदी की शुद्धता का मापदंड हॉल मार्क
Indian Standard Organization द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क मानक है। 24 कैरेट सोने के गहने पर 999। 23 कैरेट पर 958। 22 कैरेट पर 916। 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। वैसे ज्यादातर 22 करैट का सोना बाजार बिकता है। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा। सोना उतना ही शुद्ध माना जाता है। सोने की तरह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स(BIS) चांदी की हॉलमार्किंग भी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *