Headlines

    सराफा अपडेट: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 2 दिन में ₹41,000 सस्ती हुई चांदी

    सराफा अपडेट: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: 2 दिन में ₹41,000 सस्ती हुई चांदी
    👁️ 616 Views

    बिजनेस डेस्क|BDC News|bhopalonline.org

    Gold Silver Price Today भारतीय सर्राफा बाजार में इस समय जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। बीते दो दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ा सुधार आया है। जहाँ चांदी के दाम में ₹41,000 से ज्यादा की कटौती हुई है, वहीं सोना भी ₹6,000 से अधिक सस्ता हुआ है।

    चांदी में ₹13 हजार से ज्यादा की ताज़ा गिरावट

    इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 6 फरवरी को चांदी की कीमतों में ₹13,155 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद अब एक किलो चांदी का भाव ₹2,41,184 पर आ गया है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों के भीतर चांदी कुल ₹41,278 सस्ती हो चुकी है।

    सोना ₹1.51 लाख के स्तर पर आया

    सोने की कीमतों में भी नरमी का रुख बरकरार है। आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,013 गिरकर ₹1,51,489 प्रति 10 ग्राम (एक तोला) पर बंद हुआ। बीते 48 घंटों में सोने की कीमतों में कुल ₹6,669 की कमी आई है। आपको बता दें कि इसी साल 29 जनवरी को सोने ने ₹1,76,121 का ऐतिहासिक शिखर छुआ था।

    आखिर क्यों गिर रहे हैं दाम?

    बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कीमतों में इस भारी कमी के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला मुनाफा वसूली (Profit Booking) ऊंचे स्तरों पर पहुँचने के बाद निवेशकों ने अपनी होल्डिंग्स बेचकर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है। दूसरा मांग में कमी: कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर होने के कारण आम ग्राहकों (फिजिकल डिमांड) और औद्योगिक सेक्टर की तरफ से खरीदारी कम हुई है।


    ज्वेलरी खरीदते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    अगर आप इस गिरावट का फायदा उठाकर सोना खरीदना चाहते हैं, तो इन बातों को न भूलें:

    • हॉलमार्क की जांच: हमेशा BIS हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ही लें। अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) के जरिए सोने की शुद्धता की पुष्टि अवश्य करें।
    • भाव का मिलान: खरीदारी से पहले IBJA की वेबसाइट पर जाकर 24, 22 और 18 कैरेट के सटीक दाम जरूर चेक करें।

    सावधान! मोदी सरकार नहीं दे रही आधार कार्ड पर 1 तोला सोना ‘फ्री’, PIB ने इस वीडियो को बताया फ्रॉड

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *