Headlines

    MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा, यहाँ देखें

    एमपी बोर्ड 2025
    👁️ 374 Views

    भोपाल. BDC NEWS

    MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) जल्द ही 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा करेगा। स्टूडेंट्स MPBSE की वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। हालांकि अभी रिजल्ट कब घोषित होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कापियों के मूल्यांकन का काम अंतिम दौर में है। माना जा रहा है अप्रैल के अंत या मई की शुरूआत तारीखों में घोषित हो सकता है।

    रिजल्ट की तारीख और समय

    मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द ही रिजल्ट जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपनी मार्कशीट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

    कॉपियों की जाँच की स्थिति

    बताया जा रहा है कि 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच में कुल 1 लाख 25 हजार 790 कॉपियाँ शामिल हैं। इनमें से लगभग 18 से 20 हजार कॉपियों की जाँच बची है। अधिकांश जिलों में मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। बोर्ड का कहना है कि कोशिश रिजल्ट अप्रैल के अंत तक या मई के पहले सप्ताह में जारी करने की है। पिछले साल, MPBSE ने मध्य प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल और इंटर के परिणाम 24 अप्रैल को एक साथ जारी किए थे। इस साल भी, बोर्ड द्वारा अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित करने की उम्मीद है।

    MP Board का रिजल्ट कैसे चेक करें

    • MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
    • MPBSE MP Board 10वीं 12वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और स्कूल कोड दर्ज करें।
    • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
    • मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।

    भोपाल डॉट कॉम एज्युकेशन डेस्क

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *