कांग्रेस पार्षद ने कहा- बैठक का औचित्य क्या है?
संत हिरदाराम नगर।
BDC News | bhopalonline.org
कहने को तो संत हिरदाराम नगर जोन ‘नारी शक्ति वंदन’ की मिसाल पेश कर सकता था, लेकिन यहाँ की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जोन की कमान महिला अध्यक्ष करिश्मा मारन के हाथों में है, लेकिन उनकी सक्रियता महज एक-दो बैठकों तक ही सीमित रही है। बुधवार को आयोजित जोन समिति की बैठक एक बार फिर इसी ‘रबर स्टैम्प’ कार्यप्रणाली की भेंट चढ़ गई।
जोनाध्यक्ष की इस निरंतर अनुपस्थिति पर कांग्रेस पार्षद अशोक मारण ने तीखे तेवर अपनाए। उन्होंने बैठक के बीच ही नेतृत्व के न आने पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “जब वह ही बैठकों से कन्नी काटेंगी, तो ऐसी बैठकों का आखिर औचित्य क्या है?” मारण ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि वे इस लापरवाही संस्कृति की शिकायत लेकर नगर निगम कमिश्नर के पास जाएंगे।
अफसरों की नदारदगी और सफाई पर हंगामा
बैठक सिर्फ अध्यक्ष की गैर-हाजिरी तक सीमित नहीं रही; जलकार्य विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति ने आग में घी डालने का काम किया। पार्षदों ने क्षेत्र की बदहाल साफ-सफाई और बुनियादी विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर जमकर भड़ास निकाली।
अतिक्रमण पर ‘मौन’ प्रशासन और ठप्प होती ड्रेनेज
बैठक में यह आरोप भी लगा कि नाले-नालियों पर सरेआम अवैध कब्जे हो रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। सदस्यों ने कहा कि प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे पूरी ड्रेनेज व्यवस्था ठप्प हो चुकी है।
मानसून का साया: सड़क और सीवेज को लेकर सख्त निर्देश
बरसात सिर पर होने के बावजूद सड़कों के अधूरे निर्माण पर समिति ने सख्त नाराजगी जताई। पूर्व में स्वीकृत सड़कों के काम को मानसून से पहले अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए। नई सीवेज लाइन के कार्यों में तेजी लाने के लिए पीएचई (PHE) विभाग के साथ तालमेल बिठाने पर जोर दिया गया। इस हंगामेदार बैठक में एआईसी मेंबर राजेश हिंगोरानी, पार्षद अशोक मारण, अतिक्रमण अधिकारी सृष्टि भदौरिया, एएचओ प्रीतेश गर्ग, जेडओ विक्रम झा और इंजीनियरिंग विभाग से प्रफुल गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट अपडेट
- Gold-Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोने-चांदी के दाम, जानें 30 मई को आपके शहर में क्या हैं भाव

- MP Weather Update: नौतपा की भीषण तपिश के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

- 30 मई 2026 पंचांग, राशिफल और मूलांक फल: जानें शनिवार का अपना भाग्यफल

- एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल से जल्द शुरू करेगी उड़ान सेवाएं, राजा भोज एयरपोर्ट पर तैयारियां पूरी

- शेयर बाजार : निफ्टी 23,950 के पार, सेंसेक्स 300 अंक उछला; फिजिक्सवाला और पीसी ज्वैलर पर टिकीं नजरें

- Hamirpur Bridge Collapse: यूपी के हमीरपुर में आंधी से ढहा निर्माणाधीन पुल, मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत

- Bhopal STF Raid : गांधीनगर में STF की बड़ी कार्रवाई, मकान में मिला नशीले कफ सिरप का भारी जखीरा

- MP Weather Update: भोपाल-रीवा समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट
