पुलिस गश्त को दी चुनौती
संतनगर (भोपाल):
BDC News | bhopalonline.org
राजधानी के उपनगर संतनगर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाया और महज 12 मिनट के भीतर लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए।
परिवार था शिरडी यात्रा पर
वन ट्री हिल्स कॉलोनी निवासी राकेश मंघानी, जो एक प्राइवेट हॉलडमार्क कंपनी में कार्यरत हैं, शुक्रवार को अपने भाइयों और परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर शिरडी यात्रा पर गए थे। रविवार शाम को जब उनके पड़ोसी दुकानदार की नजर खुले हुए गेट पर पड़ी, तो उन्होंने राकेश को फोन कर इसकी जानकारी दी। राकेश के रिश्तेदार दिलीप टहल्याणी ने जब मौके पर जाकर देखा, तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे।
CCTV में कैद हुए बदमाश
चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

- बदमाश सुबह 5:34 बजे इलाके की रेकी करने निकले थे।
- करीब 5:36 बजे वे वापस लौटे और बड़ी सफाई से ताला तोड़कर अंदर घुसे।
- महज 5:48 बजे तक यानी सिर्फ 12 मिनट में वे वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
- बदमाशों की बाइक का नंबर (6975) भी कैमरे में आया है, लेकिन वे नकाबपोश थे।
क्या-क्या ले गए चोर?
राकेश के भाई विजय के मुताबिक, चोरों ने घर से 8 से 10 लाख रुपये मूल्य का गोल्ड (जिसमें चेन, 3 अंगूठी, मंगलसूत्र और कंगन शामिल थे) और करीब 70 से 80 हजार रुपये नगद चोरी किए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने मंदिर के बॉक्स तक को नहीं छोड़ा और पूरे घर को तितर-बितर कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, बाइक नंबर मिलने के बावजूद अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
क्षेत्र में दहशत: इस घटना के बाद से सन ट्री हिल्स कॉलोनी और आसपास के रहवासियों में काफी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त के अभाव में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
लेटेस्ट अपडेट
- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स






