Headlines

हुजूर.. जनसंपर्क के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे रामेश्वर

हुजूर.. जनसंपर्क के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे रामेश्वर
👁️ 187 Views

भोपाल. भोपाल डॉट कॉम
कार्यकर्ता पार्टी की नींव होते हैं.. प्रचार अभियान की व्यस्तता के बावजूद यह बात हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा हमेशा ध्यान रख रहे हैं। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किए बिना नहीं रहते। सोमवार को संतनगर में जनसंपर्क के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
शर्मा ने कहा कि – हर कार्यकर्ता भाजपा की विजय के संकल्प के साथ जुटा है। हर कार्यकर्ता गांव, गली, मुहल्लों में द्वार-द्वार जाकर, कुंडी खड़खड़ाकर नागरिकजनों के सामने भाजपा का रिपोर्ट कार्ड रख रहा है।
अपनी बात कही… मैंने अपने कार्यकाल में जनकल्याण व क्षेत्रीय विकास का हर काम कराया है। मैंने नाली, सड़क से लेकर सिक्स लेन और फ्लाईओवर तक की सौगात दीं ताकि हुजूर का नागरिक गर्व से कह सके कि हमने कोई नेता नहीं बल्कि हुजूर के बेटे रामेश्वर को सेवक के रूप में चुना था। जिसने सेवा का संकल्प निभाते हुए क्षेत्रीय प्रगति से नागरिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने आगे कहा कि – मैंने हुजूर की सेवा के लिए जी-जान लगाकर काम किया, कभी थका नहीं, कभी रूका नहीं, बस अपने हुजूर परिवार को सर्व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डटा रहा। इसलिए आज जनता का मेरे ऊपर विश्वास बना है। यही विश्वास तो मेरी सबसे बड़ी दौलत है। हुजूर की जनता मेरी ईश्वर है और इस जनता का सेवक रामेश्वर है। सेवक को ईश्वर का जो आदेश होगा वो काम हुजूर में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *