Headlines

    कुशाभाऊ न्यास का पुनर्गठन शिवराज अध्यक्ष बनाए गए

    कुशाभाऊ न्यास का पुनर्गठन शिवराज अध्यक्ष बनाए गए
    👁️ 44 Views

    खण्डेलवाल सचिव चुने गए] देवड़ा उपाध्यक्ष, सबनानी कोषाध्यक्ष बने

    भोपाल।BDC NEWS
    भाजपा के पितृ पुरूष कुशाभाऊ ठाकरे न्यास का पुनर्गठन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह चौहान को न्यास का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल को सचिव चुना गया। मंत्री जगदीश देवड़ा न्यास के उपाध्यक्ष तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।
    न्यास के सदस्य केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार पाण्डे, समाजसेवी हितानंद, भाजपा के सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार चुने गए हैं। निर्वाचन प्रकिया के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शिवप्रकाश जी एवं आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ मुरलीधर राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *