कर्म श्री ने आसमान पर छटा बिखेरकर कहा- नूतन वर्ष का अभिंदन

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us
  • हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर कर्मश्री द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन, विधायक रामेश्वर शर्मा संग सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।
  • हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य आतिशबाजी से रौशन हुआ रौशनपुरा चौराहा, आज युवा सदन पर रामलला की महाआरती कर मनेगा नववर्ष।
  • आतिशबाजी से गूंज उठा रौशनपुरा चौराहा, हिन्दू नववर्ष पर आज रामेश्वर शर्मा द्वारा युवा सदन पर होगी रामलला की महाआरती
  • कर्मश्री संस्था ने भव्य आतिशबाजी से किया नववर्ष का अभिनंदन, आज पहली संध्या पर युवा सदन पर रामलला की महाआरती होगी।

भोपाल। BDC NEWS

संस्था कर्मश्री द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष को विशेष बनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कर्मश्री के अध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर भोपाल के रौशनपुरा चौराहे पर आतिशबाजी कर नूतन वर्षाभिनंदन किया। कर्मश्री की आतिशबाजी में पूरा रोशनपुरा चौराहा रौशनी से जगमग हो गया। इस दौरान भोपाल के सैकड़ों नागरिकों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए नये साल का उत्सव मनाया। आज नववर्ष की प्रथम संध्या पर भी कर्मश्री द्वारा मालवीय नगर स्थित युवा सदन पर प्रभु रामलला की महाआरती का आयोजन रखा गया है। जहां शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ अन्य नागरिक सम्मिलित होंगे।

संस्कृति के शंखनाद का महापर्व

कर्मश्री के अध्यक्ष और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू नववर्ष, सनातन संस्कृति के शंखनाद का महापर्व है, यह वह शुभ दिन है जब स्वस्तिवाचन के मंत्रोच्चार के साथ हम नव वर्ष में प्रवेश करते हैं, और देश व समाज के साथ सम्पूर्ण विश्व के मंगल की कामना करते हैं। हमारे लोक जीवन में यह दिन सदैव से ही एक उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। और इस वर्ष यह उत्सव और भी विशेष है। हमारे रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। रामलला विराजमान के बाद यह पहला अवसर है जब हम हिन्दू नववर्ष मनाएंगे इसलिए इस नववर्ष को राममय बनाने के लिए विक्रम संवत 2081 की पहली संध्या पर श्री रामलला की भव्य महाआरती की जाएगी।

लगभग घंटेभर चली आतिशबाजी

सोमवार को कर्मश्री द्वारा परंपरागत रूप से शानदार मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल लोग रंग-बिरंगी आतिशबाजी का आनंद लेते हुए नववर्ष के उत्साह में झूमते दिखे। इस दौरान आतिशबाज कलाकारों द्वारा आतिशबाजी के माध्यम से लक्ष्मणझूला, उगता सूरज, स्वचलित चरखा, झरना, मोर पंखी, स्वागत बोर्ड आदि के स्वरूप बनाकर प्रदर्शन किया गया। भोपाल में यह अपने तरह का अनूठा आयोजन है, जिसका आनंद उपस्थित हर व्यक्ति ने उठाया।

आज होगी प्रभु रामलला की महाआरती
नववर्ष पर श्रीराम मंदिर के हर्ष को सम्मलित करने हेतु कर्मश्री अध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा मालवीय नगर स्थित युवा सदन पर प्रभु श्री रामलला की महाआरती का आयोजन रखा गया है। इस महाआरती में भोपाल के संत महात्माओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे। महाआरती शाम 06 बजे प्रारंभ होगी जिसके बात प्रसादी वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *