Headlines

हुजूर में लगा कांग्रेस को एक और झटका

हुजूर में लगा कांग्रेस को एक और झटका
👁️ 121 Views

तीन पीढ़ी रहीं कांग्रेस में, हो गए राजौरिया कांग्रेसी


भोपाल. भोपाल डॉट क
चुनाव में विचारधारा से मोहभंग आम बात है, जो ऊपर से नीचे तक होता है। कुछ अपने प्रभाव के लिए, कुछ दबाव बनाने के लिए दल बदल करते हैं।
हुजूर में भी आस्था परिवर्तन का एक दृश्य सामने आया है। रातीबड़ के कांग्रेसी नेता विनोद राजोरिया ने अपने सेकड़ौं समर्थकों एवं पंचे से हाथ छुड़ाकर भाजपा का दामन थाम लिया है। राजोरिया की तीन पीढियां से कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रही हैं। उनकी नाराजगी के कारण कांग्रेस को भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भी खोना पड़ा था। चुनाव के दौरान उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी। राजौरिया ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
क्या, कहा राजौरिया ने
कांग्रेस में नेता, नीति और नेतृत्व पूरी तरह समाप्त हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा हुजूर विधानसभा में कराये गये विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है।
शर्मा ने दिलायी सदस्यता
रातीबड़ भाजपा मंडल की बैठक में विधायक रामेश्वर शर्मा ने विनोद राजौरिया को भाजपा का अंग वस्त्र उढ़ाकर पार्टी में स्वागत किया। शर्मा ने कहा की समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान एवं जन कल्याण के क्षेत्र में ऊर्जा के साथ काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *