दरिंदगी का खौफनाक जाल
भोपाल।
BDC News | bhopalonline.org
राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक डेटा इंजीनियर ने प्यार और फिर सुसाइड के ड्रामे की आड़ में एक छात्रा की जिंदगी नरक बना दी। फंदे का डर दिखाकर कमरे पर बुलाया, फिर धोखे से वीडियो बनाकर महीनों तक अस्मत से खिलवाड़ करता रहा
शादी में मुलाकात और दोस्ती का आगाज
निशातपुरा निवासी 23 वर्षीय पीड़िता बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा है। उसकी जिंदगी में इस काले अध्याय की शुरुआत जून 2025 में हुई, जब वह अपने भाई की शादी में शामिल हुई थी। इसी शादी में उसकी मुलाकात आरोपी मोहम्मद आकिब खान से हुई। आकिब एक निजी कंपनी में डेटा इंजीनियर है। शादी की गहमागहमी के बीच दोनों ने नंबर साझा किए और धीरे-धीरे फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
फंदे का डर दिखाकर जाल में फंसाया
अगस्त 2025 में दोनों के बीच अनबन हुई और पीड़िता ने आकिब से दूरी बना ली। लेकिन सनकी इंजीनियर इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने छात्रा को वीडियो कॉल किया और अपने गले में फांसी का फंदा डालकर धमकी दी कि अगर वह 30 मिनट के भीतर उसके कमरे पर नहीं पहुंची, तो वह अपनी जान दे देगा। डरी-सहमी छात्रा उसे बचाने के लिए आनन-फानन में उसके कमरे पर पहुंची, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और चुपके से इस पूरी करतूत का वीडियो बना लिया।
ब्लैकमेलिंग और गिरफ्तारी
यहीं से प्रताड़ना का अंतहीन दौर शुरू हुआ। आकिब उन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। ब्लैकमेलिंग और शारीरिक प्रताड़ना से टूट चुकी पीड़िता ने आखिरकार साहस जुटाया और रविवार को अशोका गार्डन थाने में आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार सुबह आरोपी मोहम्मद आकिब खान को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
लेटेस्ट न्यूज
- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

- 1 September 2026 Panchang | मेष से मीन राशिफल और मूलांक 1 से 9 फल






