Headlines

    कलेक्टर, एसीपी व नगर निगम आयुक्त से मांगा जवाब

    कलेक्टर, एसीपी व नगर निगम आयुक्त से मांगा जवाब
    👁️ 198 Views

    राजधानी में चाय की दुकान अतिक्रमण अधिकारी द्वारा तोड़ी गयी…. जेसीबी व बुलडोजर चलाकर घर गिराया गया…. आवेदिका कनीजा बी व अन्य की शिकायत पर आयोग ने लिया संज्ञान

    भोपाल । BDC NEWS
    चाय की दुकान अतिक्रमण अधिकारी ने तोड़ी। कलेक्टर, एसीपी और नगर निगम आयुक्त को जवाब देना होगा। मानव अधिकार आयोग ने मंगलवार को राजधानी के न्यू मार्केट में हुई कार्रवाई को लेकर मिली शिकायत पर संज्ञान लिया है। सभी अधिकारियों को 7 सितंबर तक आयोग को जवाब देना होगा।

    आयोग से मिली जानकारी में बताया गया है कि मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन को 30 अगस्त 2022 को भोपाल निवासी आवेदिका कनीजा बी पत्नी बन्ने बेग व अन्य का एक शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ। आवेदन में शिकायतकर्ताओं द्वारा न्यू मार्केट में उसके पुत्र की चाय की दुकान को नगर निगम भोपाल के अतिक्रमण अधिकारी द्वारा तोड़ दिये जाने एवं संबंधित अधिकारी द्वारा जबरन झूठा केस लगाकर फुटपाथ पर माल बेचने वालों का माल उठाकर जब्त कर लेने, मनमाने तरीके से एक-एक हजार रूपये की चालान की रसीदें काटने, निगम अधिकारी द्वारा राज्य सरकार के पथ विक्रेता आजीविका संरक्षण अधिनियम, 2017 का पालन नहीं करने तथा जेसीबी व बुलडोजर लगाकर घर गिरा देने की शिकायत की गयी। शिकायतकर्ताओं द्वारा आयोग से संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने व उन्हें मुआवजा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया।
    नौ सितंबर तक जवाब दें
    शिकायत मिलते ही आयोग ने प्रकरण संख्या 5748/भोपाल/2022, 30 अगस्त 2022 दर्ज कर लिया। मामले में आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर भोपाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नगरीय) भोपाल एवं आयुक्त, नगर निगम भोपाल से अनिवार्यतः नौ सितम्बर 2022 तक तथ्यात्मक जवाब मांगा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *