Headlines

Advani Bharat Ratna: आडवाणी को भारत रत्न, बधाई और दीर्घायु के लिए हुआ यज्ञ

Advani Bharat Ratna
👁️ 132 Views

BDC NEWS. भोपाल
जागृत हिंदू मंच ने भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना के लिए भोपाल में यज्ञ किया। मंच के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि आडवाणी देश के साथ सिंधी समाज के गौरव है।

%E0%A4%86%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A3%E0%A5%80%20%E0%A4%AF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E

यज्ञ में आहुतियां डाल कर आडवाणी के दीर्घायु की कामना की गई। यज्ञ राजधानी भोपाल की शीतल दास की बगिया में श्री राम दरबार के समक्ष किया गया। मौके पर मंच के संयोजक सुनील जैन, सहसंयोजक शिव इसरानी, बसंत घनोते, अनिल मोटवानी सहित डॉक्टर उषा गोस्वामी, अमित कुमार, शिवराज, यश कुमार, योगेंद्र सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रदेश महासचिव अन्नपूर्णा शर्मा महिला कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रही। यज्ञ पंडित विजय वाजपेई एवं के पी शर्मा ने वैदिक पद्धति से विधि विधान कर, मंत्र उच्चारण कर कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *