Headlines

LIVE: पेंचवैली एक्सप्रेस में तड़के 4 बजे हादसा, B2 कोच के AC पैनल में लगी आग; पोला पत्थर स्टेशन के पास यात्रियों में मची अफ़रातफ़री

LIVE: पेंचवैली एक्सप्रेस में तड़के 4 बजे हादसा, B2 कोच के AC पैनल में लगी आग; पोला पत्थर स्टेशन के पास यात्रियों में मची अफ़रातफ़री
👁️ 132 Views

Live Updates: घटना का पल-पल का हाल

07:30 AM | रिफंड की प्रक्रिया शुरू, TTE देंगे सर्टिफिकेट रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन B2 (थर्ड AC) के यात्रियों को स्लीपर या अन्य श्रेणी में शिफ्ट किया गया है, उन्हें किराए का अंतर (Fare Difference) वापस किया जाएगा। इसके लिए TTE यात्रियों को सर्टिफिकेट जारी कर रहे हैं, जिससे यात्रा पूरी होने के बाद रिफंड लिया जा सकेगा।

06:45 AM | इटारसी स्टेशन पहुंची ट्रेन, 35 अधिकारियों की टीम ने की जांच पोला पत्थर स्टेशन पर प्राथमिक नियंत्रण के बाद पेंचवैली एक्सप्रेस को सुरक्षित इटारसी रेलवे स्टेशन लाया गया। यहाँ रेलवे के करीब 35 तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने कोच की गहन जांच की। जांच के बाद ट्रेन को आगे की यात्रा (भोपाल/इंदौर) के लिए रवाना कर दिया गया है। B2 कोच के यात्रियों को आसपास के डिब्बों में समायोजित (Adjust) किया गया है।

05:30 AM | घने जंगल के बीच 1 घंटे खड़ी रही ट्रेन, एक दरवाजा बंद होने से बढ़ा तनाव घटनास्थल पर मौजूद यात्री हरिओम वर्मा (सीट नंबर 39, B2 कोच) ने लाइव आपबीती सुनाते हुए बताया:

“पॉलापत्थर स्टेशन के पास अचानक धुआं भरने लगा। देखते ही देखते अलार्म बज उठे। डर इस बात का था कि कोच का एक दरवाजा बंद हो गया था! रेलवे कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए यात्रियों को दूसरे दरवाजे से निकाला। अफरातफरी इतनी थी कि लोग अपना सामान भी अंदर ही छोड़ आए। ट्रेन करीब एक घंटे तक जंगल के बीच रुकी रही।”

04:15 AM | अलार्म बजते ही मची भगदड़, इमरजेंसी चेन खींचकर रोकी गई ट्रेन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नैनपुर से इंदौर जा रही गाड़ी संख्या 19344 पेंचवैली एक्सप्रेस के B2 कोच में AC पैनल से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं। कोच में 72 यात्री (जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे) गहरी नींद में थे। धुआं भरते ही फायर अलार्म बजने लगे और लाइटें फ्लिकर (बंद-चालू) होने लगीं। यात्रियों ने तुरंत इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन रोकी और बाहर भागे।

04:00 AM | सुबह-सुबह बड़ा हादसा टला! B2 कोच में अचानक उठा धुआं पोला पत्थर (इटारसी के पास): नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के B2 (थर्ड एसी) डिब्बे में बुधवार तड़के 4 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी पैनल में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

लेटेस्ट अपडेट..



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *